hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चाइना मास्टर्स बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य पहले ही दौर में हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > चाइना मास्टर्स बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य पहले ही दौर में हारे
खेलहिन्दी

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य पहले ही दौर में हारे

Revoi Editor
Last updated: September 17, 2025 4:45 pm
Revoi Editor
Published: September 17, 2025
Share
SHARE

शेनजेन (चीन), 17 सितम्बर। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम भारतीय जोड़ी यहां चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। उल्लेखनीय है कि सात्विक व चिराग के साथ ही लक्ष्य भी पिछले हफ्ते हांगकांग ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन वे वर्ष के पहले विश्व टूर खिताब से वंचित रह गए थे।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता आठवें वरीय सात्विक व चिराग ने शेनजेन एरेना में खेले गए दिन के सातवें मैच में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 42 मिनट में 24-22, 21-13 से शिकस्त दी।

Arif/Yap 🇲🇾 and Rankireddy/Shetty 🇮🇳 collide in the round of 32. #BWFWorldTour #ChinaMasters2025 pic.twitter.com/IpBbqKjWww

— BWF (@bwfmedia) September 17, 2025

लक्ष्य की हार से पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

वहीं विश्व नंबर 17 लक्ष्य कोर्ट नंबर तीन पर खेले गए दिन के पहले ही मैच में विश्व नंबर 13 फ्रांसीसी शटलर टोमा जूनियर पोपोव के हाथों सिर्फ 30 मिनट में 11-21, 10-21 से हार गए। इसके साथ ही पुरूष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। आयुष शेट्टी भी मंगलवार को पहले ही दौर में हार गए थे।

उधर कोर्ट नंबर दो पर उतरी ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग के हाथों 42 मिनट में 19-21, 13-21 से हार गई।

महिला एकल में सिंधु थाई स्टार पोर्नपावी से खेलेंगी

महिला एकल में पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। विश्व नंबर 14 सिंधु ने मंगलवार को डेनमार्क की जूली डवाल जैकब्सन को 27 मिनट में 21-5, 21-10 से हराया था।

You Might Also Like

सुल्तान ऑफ जोहोर कप : भारत को फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों पराजय झेलनी पड़ी
पाकिस्तान : सिंध प्रांत में हिन्दू महिला और दो किशोरियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन
दलित युवती के साथ हैवानियत पर सियासत – प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोने लगे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद
बिहार : अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मुख्यमंत्री योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 112 पर आया मैसेज, मामला दर्ज
TAGGED:BadmintonChina MastersLakshya loses in first roundSatwik-Chirag in last 16
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?