जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022, भारत को 21 वर्षों बाद खिताब

मुंबई, 18 दिसम्बर। जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरगम ने दुनियाभर की 63 प्रतियोगियों के बीच सर्वजेता का गौरव अर्जित किया। खास बात यह है कि 21 वर्षों बाद भारत के पास यह खिताब लौटा है। वर्ष 2001 में अदिति गोवित्रिकर विजेता बनी थीं।

पेशे से टीचर व मॉडल फिलहाल मुंबई में रह रहीं

यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि जम्मू-कश्मीर अब बदल रहा है। पढ़ाई-लिखाई के साथ क्रिकेट, फैशन के क्षेत्र में भी युवा झंडा गाड़ रहे हैं। इसी क्रम में सरगम कौशल ने वैश्विक मंच पर जम्मू-कश्मीर को पहचान दिलाने का काम किया है। इस प्रतियोगिता के लिए खूब मेहनत करने वालीं सरगम जम्मू-कश्मीर की हर लड़की के लिए मिसाल बन गई हैं। मूल रूप से जम्मू की निवासी सरगम कौशल फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। वह पेशे टीचर और मॉडल दोनों हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जम्मू-कश्मीर से लास वेगास तक की उड़ान

जम्मू की सरगम कौशल ने अमेरिका के लास वेगास में यह प्रतियोगिता जीती। इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उनकी जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे वक्त में जब जम्मू-कश्मीर में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए दुश्मन फिराक में बैठा है, कश्मीरी पंडितों के दिल में डर है। भारतीय सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है, सरगम कौशल का ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतना काफी कुछ कहता है।

 

मुंबई आकर दिया सपनों को अंजाम

सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर मॉडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

सपनों की उड़ान के आगे हर मुश्किल आसान

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अपने जुनून और कॉन्फिडेंस के साथ वह यह खिताब जीतकर ही लौटीं। उनकी इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है।

कश्मीर को दुनिया में दिलाई पहचान

सरगम कौशल के मिसेज वर्ल्ड 2022 जीतने के बाद उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल सुर्खियों में हैं। जहां उन्होंने मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 के साथ जम्मू-कश्मीर लिखा हुआ है। सरगम कौशल को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाई मिल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular