hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शुभमन गिल के साथ फेक फोटो शेयर करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, फैंस के लिए कही बड़ी बात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > शुभमन गिल के साथ फेक फोटो शेयर करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, फैंस के लिए कही बड़ी बात
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

शुभमन गिल के साथ फेक फोटो शेयर करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, फैंस के लिए कही बड़ी बात

Vinayak Barot
Last updated: November 23, 2023 12:13 pm
Vinayak Barot
Published: November 23, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 23 नवंबर। अभिनेत्री रश्मिका मंधाना के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हुईं है, उनकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया। उक्त फोटो सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन के साथ खिंचवाई थीं लेकिन सोशल मीडिया पर इसमें किसी ने अर्जुन का चेहरा हटाकर शुभमन गिल का लगा दिया था। इसके बाद से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर डेट कर रहे हैं। अब इन्हीं मुद्दों पर सारा तेंदुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हमारे सुख, दुख और दैनिक गतिविधियों को सांझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए एक अद्भुत स्थान है। हालांकि, तकनीक का इस्तेमाल कर दुरुपयोग देखना चिंताजनक है। यह सच्चाई से दूर ले जाता है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सारा तेंदुलकर नाम का अकाऊंट खुद को पैरोडी घोषित करता है। मेरा एक्स पर कोई अकाऊंट नहीं है।

 

  • क्या है डीपफेक :

डीपफेक एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप ए.आई. यानी आर्टिफिशियल इंटैलीजैस की मदद से तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो में हेरफेर कर सकते हैं। इस तकनीक की मदद से आप किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो या वीडियो पर किसी और का चेहरा लगाकर उसे पूरी तरह से बदल भी सकते हैं।

  • रश्मिका ने भी जताया था विरोध

साऊथ अभिनेत्री रश्मिका मंधाना की डीपफेक वीडियो आने के बाद यह मुद्दा गर्माया था। उक्त वीडियो असल में गुजरात की एक लड़की जारा पटेल की थी जिसे किसी ने एडिट कर वहां जारा की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया। रश्मिका मंधाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका विरोध किया था और भारत सरकार से इसपर कार्रवाई करने को कहा था।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया था दुख

ए.आई. का इस्तेमाल करने वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने मोदी की गरबा खेलते की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पर चिंता भी जताई थी। उन्होंने कहा ए.आई. के माध्यम से तैयार तस्वीरों या वीडियोज में एक स्पष्ट डिस्क्लेमर होना चाहिए जिसमें लिखा हो कि यह डीपफेक का उपयोग करके बनाया गया है

You Might Also Like

सुहास शेट्टी हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: कर्नाटक के गृह मंत्री ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी
‘मुसलमान पहले हिंदू ही थे, हम कन्वर्ट …’, बोले गुलाम नबी आजाद, Video हुआ वायरल
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 73,000 सीटों के लिए मतदान शुरू
विमान पेशाब कांड : डीजीसीए ने एअर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, कमांडर पायलट तीन माह के लिए सस्पेंड
TAGGED:deepfakefake photo shareSara TendulkarShubman Gill
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

सौराष्ट्र ने दूसरी बार जीती रणजी ट्रॉफी, दूसरी पारी में कप्तान जयदेव उनादकट की मारक गेंदबाजी, बंगाल 9 विकेट से परास्त

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 19, 2023
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, वरुण गांधी का टिकट कटा, मेनका सुल्तानपुर से लड़ेंगी
મોડાસામાં વરઘોડામાં થયેલા ભારે પથ્થર મારા બાદ અજંપાભરી શાંતિ
UP Power Slab : तीन साल से नहीं बढ़े हैं यूपी में बिजली के रेट, ग्रामीण इलाकों में 10-12% तक हो सकती है महंगी
दूसरे चरण का मतदान : त्रिपुरा सबसे आगे, महाराष्ट्र में गति सबसे धीमी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?