आईपीएल-19 : कसी गेंदबाजी के बाद संजू का विस्फोटक पचासा, CSK ने DC को आठ विकेट से शिकस्त दी
नई दिल्ली, 5 मई। अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार की रात गेंदबाजों की कसावट के बाद ओपनर संजू सैमसन का बल्ला फिर गरजा और उनके विस्फोटक अर्धशतक (नाबाद 87 रन, 52 गेंद, छह छक्के, सात चौके) की मदद से पांच बार के पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के अपेक्षाकृत कम स्कोर वाले मैच में 15 गेंदों के शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट से धोकर रख दिया।
𝗖𝗹𝗶𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗮𝗽𝗶𝘁𝗮𝗹 💛
A dominant outing for @ChennaiIPL in Delhi to chase down the 🎯 with 1️⃣5️⃣ deliveries to spare 👏🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK pic.twitter.com/yL1HzbE5H5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
खराब शुरुआत के बाद स्टब्स व समीर की साझेदारी से 155 तक पहुंचे मेजबान
दरअसल, अक्षर पटेल का पहले बल्लेबाजी का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि नूर अहमद (2-22) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने 11 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 69 रन जुड़ सके थे। गनीमत रही कि समीर रिजवी (नाबाद 40 रन, 24 गेंद, चार छक्के) व ट्रिस्टन स्टब्स (38 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी की, जिससे मेजबान टीम सात विकेट पर 155 रनों तक ही पहुंच सकी।
सैमसन व कार्तिक के बीच अटूट 114 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी
जवाबी काररवाई में सीएसके ने भी 45 पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मौजूदा सत्र में पहले ही दो शतक ठोक चुके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू ने अर्धशतकीय प्रहार के बीच कार्तिक शर्मा (नाबाद 41 रन, 31 गेंद, दो छक्के, चार चौके) संग सिर्फ 66 गेंदों पर 114 रनों की मैच जिताऊ भागीदारी कर दी और मेहमानों ने 17.3 ओवरों में दो विकेट पर ही 159 रन बना लिए।
Anchored. Delivered. Conquered ⚓
A phenomenal 87* (52) secures the Player of the Match for Sanju Samson 💛
Relive his knock ▶️ https://t.co/VCX8FM2D3T#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/RQ2IJIitHs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
चेन्नई की मौजूदा सत्र में दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत
देखा जाए तो ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की मौजूदा सत्र में दिल्ली पर श्रेष्ठता बरकरार रही। गत 11 अप्रैल को अपने मैदान पर भी उसने दिल्ली पर 23 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि इस परिणाम का अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि 10 मैचों में पांचवीं जीत के बाद 10 अंक लेकर सीएसके जहां छठे क्रम पर बरकरार है वहीं दिल्ली 10 मैचों में छठी पराजय के बाद आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर कायम है।
बुधवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।
