1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. संजय सिंह का दावा- महाराष्ट्र की जनता देगी भाजपा की बेईमान नीतियों का जवाब
संजय सिंह का दावा- महाराष्ट्र की जनता देगी भाजपा की बेईमान नीतियों का जवाब

संजय सिंह का दावा- महाराष्ट्र की जनता देगी भाजपा की बेईमान नीतियों का जवाब

0
Social Share

देवरिया, 11 नवंबर। आम आदमी(आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बेईमान नीतियों का जवाब देने जा रही है और महाराष्ट्र के चुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत होने जा रही है।

आप पार्टी के सांसद ने यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम शहर के मैरेज हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि न बटेंगे न कटेंगे,भाजपा को रपटेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास आघाड़ी के जीत का दावा करते हुए कहा कि कल मैं महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में था।

जनता भारतीय जनता पार्टी की बेईमान नीतियों का जवाब देने जा रही है। जिस तरह से लोकतंत्र और संविधान की हत्या करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई गई। विधायकों की खरीद फरोख्त करके। उसका जवाब वहां के लोग विधान सभा चुनाव में देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह नहीं बता सकते कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार कितना दिया। किसानों का कर्जा कितना माफ किया। कितने सरकारी स्कूल खोले। कितने सरकारी नये अस्पताल खोले। यह बताने के लिए भाजपा के पास शब्द नहीं है कि कितने उद्योग धंधे लगाये। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पीडीए को गाली दे रही है। भाजपा के लोग कह रहे हैं पीडीए मतलब दंगाई अपराधी। आप मुझे बताइए अब इतनी नफरत आपके मन में है आप एक चुनाव में हार गए तो आप पिछड़ों, दलितों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को गालियां देंगे।

अपराधी कौन है, दंगाई कौन है हमें नहीं पता। इसलिए मैं समझता हूं उत्तर प्रदेश की जनता को वास्तव में अपना भला चाहिए, तो इन भड़काऊ नारों, इन समाज के बांटने वालों के चक्कर में न फंसें। जो आपकी जिंदगी से जुड़े सवाल हैं। स्कूल का,अस्पताल, बिजली, पानी, किसानी, रोजगार का उन सवालों के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े हों।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code