1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित
संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित

संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित

0
Social Share

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने सियासी हलचल तेज कर दी है। एक दिन पूर्व निषाद पार्टी की तरफ से गोरखपुर में आयोजित जनसभा के बाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया में आने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए लिखा, “ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के।”

उन्होंने इसे ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि “पीड़ा बढ़ रही है, पीड़ित बढ़ रहे हैं, इसलिए पीडीए भी बढ़ रहा है।” अखिलेश के इस बयान को भाजपा गठबंधन में शामिल छोटे दलों पर सीधा निशाना माना जा रहा है। इतना ही नहीं, अखिलेश ने एक फिल्मी गीत “हम थे जिनके सहारे…” का जिक्र करते हुए तंज कसा और इशारों में कहा कि जिनके सहारे राजनीति खड़ी हुई, वही अब साथ नहीं निभा रहे हैं।

वहीं, निषाद पार्टी के समर्थकों का कहना है कि यह वीडियो केवल एक भावुक क्षण का है, जिसे विपक्ष जानबूझकर राजनीतिक रंग दे रहा है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए पीडीए समीकरण को मजबूत करने में जुटी है और इस वीडियो के जरिए अति पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश कर रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code