hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Sambhal violence: आज संभल जाएगा सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, लखनऊ में पुलिस का कड़ा पहरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > Sambhal violence: आज संभल जाएगा सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, लखनऊ में पुलिस का कड़ा पहरा
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sambhal violence: आज संभल जाएगा सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, लखनऊ में पुलिस का कड़ा पहरा

Revoi Editor
Last updated: November 30, 2024 12:14 pm
Revoi Editor
Published: November 30, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 30 नवंबर। यूपी के संभल में विवादित जामा मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा की जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज (30 नवंबर) संभल जाएगा। सपा की ओर से यह जानकारी दी गई। सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल जाएगा और वहां हुई हिंसा की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को सौंपेगा।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 2 दिसंबर को संभल मामले की जानकारी हासिल करने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। बता दें कि स्थानीय कोर्ट के आदेश पर पिछले 24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किए जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई थी तथा 25 अन्य जख्मी हो गए थे।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पाल के पत्र को ‘एक्स’ पर साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल 30 नवंबर को संभल जाएगा और हिंसा की घटना की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट उन्हें सौंपेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसदगण हरेंद्र मलिक, रुचि वीरा, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क और नीरज मौर्य को शामिल किया गया है। जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ भड़काऊ कार्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इनके अलावा प्रतिनिधिमंडल में विधायकगण कमाल अख्तर, रविदास मेहरोत्रा, नवाब इकबाल महमूद और पिंकी सिंह यादव समेत सपा के कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है।

इस बीच, सपा के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल यह जिला मजिस्ट्रेट का आदेश है कि कोई यहां नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय दीजिए, सबकुछ सामान्य होने दीजिए, फिलहाल हम भरोसा बहाल करने के कदम उठा रहे हैं जिसके बाद किसी को भी यहां आने से रोका नहीं जाएगा। आने की जल्दबाजी क्या है।

यदि आप परिजनों से मिलना चाहते हैं या किसी से बात करना चाहते हैं, हम किसी को आने से नहीं रोकेंगे। मेरी हर किसी से अपील है कि कुछ समय दीजिए जिसके बाद कोई मायने नहीं रखता कि कौन आता है। हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।” उन्होंने कहा कि जिन्होंने संभल को अशांत किया है उनकी पहचान की जाएगी और सबके सामने लाया जाएगा। अभी तक 300 से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है। हमारा मुख्य जोर साक्ष्य एकत्र करने पर है।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जालौन और कानपुर देहात जिले में करेंगे प्रचार
थोक मुद्रास्फीति दर में लगातार तीसरे माह गिरावट, 8 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर
मायावती की कांग्रेस व भाजपा को नसीहत – एक दूसरे के प्रति द्वेष से देश का भला नहीं होगा 
राज्यसभा में दी गई पूर्व सदस्य एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि, बोले धनखड़- देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया
यूपी : पूर्व डीजीपी के भतीजे ने मंदिर के पुजारी को दी देवरिया जैसे नरसंहार की धमकी, 40 लोगों पर पाबंद
TAGGED:15-member delegationguardlucknowpoliceSambhal violencesp
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

બનારસનું ગૌરવ: શિવાંગી સિંહ રાફેલની મહિલા ફાઇટર પાયલટ બનશે

sanket
sanket
September 24, 2020
सपा मीडिया सेल से BJP नेत्री को मिली जान से मारने और Rape की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला?
બાળકોને ચોમાસામાં આ ખાદ્ય ચીજોથી રાખો દૂર, નહીં તો તમારે ભોગવી પડશે મુશ્કેલી….
महंत नरेन्द्र गिरि केस: आरोपियों पर बढ़ेंगी धाराएं, सीबीआई को मिले ये अहम सुराग
ट्रंप की नई चेतावनी से शेयर बाजार चिंतित, सेंसेक्स 322 अंक कमजोर, निफ्टी ऑल टाइम हाई बनाने के बाद फिसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?