बॉलीवुड : दबंग स्टार सलमान खान फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए लेंगे 125 करोड़ की फीस

मुंबई, 1 दिसंबर। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए 125 करोड़ की फीस लेंगे।

साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए सलमान जल्द ही फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के पहले 150 करोड़ रुपये की फीस पर हुई थी डील

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि सलमान ने साजिद की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए अपनी फीस कम कर दी है। उन्होंने कोरोना महामारी से पहले यह फिल्म साइन की थी। तब साजिद के साथ 150 करोड़ रुपये की फीस पर डील की थी। फिलहाल कोरोना वायरस के कारण तब फिल्म की शूटिंग शूरू नहीं हो पाई थी।

साजिद के अनुरोध पर सलमान ने 25 करोड़ रुपये फीस कम की

इसी क्रम में साजिद ने सलमान से अनुरोध किया कि वह उनकी फीस पर विचार करें क्योंकि कोरोना काल की वजह से मार्केट का बुरा हाल है। साजिद नाडियाडवाला के इस रिक्वेस्ट को सलमान खान ने माना और अपनी फीस 25 करोड़ रुपये घटाने पर सहमत हो गए। समझा जाता है कि सलमान जनवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular