hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दूरदर्शन पर चढ़ा भगवा रंग : लोगो के रंग में हुए बदलाव पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दूरदर्शन पर चढ़ा भगवा रंग : लोगो के रंग में हुए बदलाव पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दूरदर्शन पर चढ़ा भगवा रंग : लोगो के रंग में हुए बदलाव पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Revoi Editor
Last updated: April 20, 2024 8:46 pm
Revoi Editor
Published: April 20, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं के अंतर्गत संचालित दूरदर्शन न्यूज चैनल (DD News Channel) का वर्षों पुराने लोगो का रंग बदल दिया गया है। जिस चैनल की पहचान लाल रंग की धरती से हुआ करती थी, अब उसे केसरिया रंग का कर दिया गया है। इसे लेकर पूरे देश आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बदलाव की कुछ लोगों ने सराहना की तो कुछ तंज कसते नजर आए।

दरअसल, सार्वजनिक प्रसारणकर्ता डीडी न्यूज ने नए बदलाव के संदर्भ में शनिवार को दिन में जानकारी दी। डीडी न्यूज के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, ‘हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं देखी गई… बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें।’

While our values remain the same, we are now available in a new avatar. Get ready for a news journey like never before.. Experience the all-new DD News!

We have the courage to put:

Accuracy over speed
Facts over claims
Truth over sensationalism

Because if it is on DD News, it… pic.twitter.com/YH230pGBKs

— DD News (@DDNewslive) April 16, 2024

दूरदर्शन के लोगो का ‘भगवाकरण‘ देख दुख हुआ – पूर्व CEO जवाहर सरकार

हालांकि डीडी न्यूज के लोगो के बदलने के बाद इसकी ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही है। कई लोगों का कहना है कि यह कदम चुनाव से ठीक पहले उठाया जाना गलत है। इस क्रम में प्रसार भारती के पूर्व प्रमुख (CEO) और मौजूदा तृणमूल सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन के लोगो का ‘भगवाकरण” देखकर दुख हुआ। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

जवाहर सरकार ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, ‘नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। इसके पूर्व CEO के रूप में, मैं इसके भगवाकरण को चिंता के रूप में देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं।’

मौजूदा CEO गौरव द्विवेदी बोले – जरूरी था यह बदलाव

फिलहाल प्रसार भारती के मौजूदा CEO गौरव द्विवेदी अपने पूर्ववर्ती जवाहर सरकार की बात से असहमत नजर आए। उन्होंने इसको विजुअल की खूबसूरती के लिए जरूरी बताया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रंग ऑरेंज था।

गौरव द्विवेदी ने कहा कि ब्राइट, आकर्षक रंग का उपयोग चैनल की ब्रांडिंग और विजुअल सौंदर्यीकरण पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं, चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों समेत अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है।

You Might Also Like

रूस ने यूक्रेन पर दागीं 100 से अधिक मिलाइलें, पूरे देश में मचा हाहाकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल करने का सुझाव
भारत में कोरोना संकट : एक सप्ताह में पहली बार एक्टिव केस में गिरावट, केरल में 20 हजार से कम नए मामले
सीसीआई जांच: जोमैटो, स्विगी ने कहा कि वे प्रतिस्पर्धा कानून का पालन करने को प्रतिबद्ध
निर्वाचन आयोग ने यूपी सहित 6 राज्यों में बढ़ाई SIR की समयसीमा
TAGGED:DD News channelDD News logo color changedpublic broadcasterSaffron color applied on Doordarshan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?