hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व हिन्दू परिषद के मंच से साधु-संतों के भड़काऊ भाषण – ‘अंगुली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विश्व हिन्दू परिषद के मंच से साधु-संतों के भड़काऊ भाषण – ‘अंगुली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व हिन्दू परिषद के मंच से साधु-संतों के भड़काऊ भाषण – ‘अंगुली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो’

Vinayak Barot
Last updated: October 9, 2022 6:39 pm
Vinayak Barot
Published: October 9, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी में विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के मंच से रविवार को साधु-संतों ने लोगों को खुलेआम कानून हाथ में लेने के लिए उकसाया। इस क्रम में मंच से आचार्य योगेश्वर और महंत नवल किशोर दास ने रविवार को भड़काऊ भाषण दिया गया। जगतगुरु योगेश्वर आचार्य ने कहा कि आरजक तत्वों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। महंत नवल किशोर दास ने कहा कि चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेना होगा।

दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में एक हिन्दू युवक मनीष की हत्या के विरोध में ‘आक्रोश सभा’ का आयोजन किया गया था। साधु-संतों ने पुलिस की मौजूदगी में ये नफरत भरे बयान दिए। कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

जरूरत पड़े तो उनका गला भी काट दो

आचार्य योगेश्वर ने कहा, ‘हमारी इतनी संख्या होने के बाद भी हमारे हिन्दू भाइयों की निर्मम हत्या हो रही है, ये दुर्भाग्य है। जबतक हम सब जागृत नहीं होंगे तो ऐसे ही हमारे साथ कांड होता रहेगा। ये हमें गिन-गिन कर टारगेट बनाएंगे। इसलिए सबसे आग्रह है, निवेदन है एकत्रित होकर…जहां भी देखो अगर ऐसे मलेच्छ हमारे मंदिरों को, हमारे मठों को, हमारे हिन्दू परिवार के भाइयों को, बहनों को अगर कहीं भी अंगुली दिखाएं तो उनकी अंगुली मत काटो, उनका हाथ काट दो।’ आचार्य योगेश्वर यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कहा, ‘अगर जरूरत पड़े तो उनका गला भी काटने से पीछे मत हटो। क्या होगा, एक को फांसी होगी, दो को फांसी होगी।’

चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती

महंत नवल किशोर दास ने कहा कि चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती। हिन्दुओं को शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेना होगा। बंदूकें प्राप्त करें, लाइसेंस प्राप्त करें। लाइसेंस नहीं मिलता तो चिंता ना करें।’ उन्होंने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मारने आते हैं, उनके पास लाइसेंस है। अगर उनके पास मारने का लाइसेंस है तो आपके पास भी है।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने भी मुस्लिमों पर साधा निशाना

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने ऐसे भड़काऊ बयानों पर ऐतराज भी नहीं जताया वरन उन्होंने भी मुस्लिमों पर निशाना साधा। वर्मा ने कहा, ‘जिस मानसिकता को हम जिहाद के रूप में जानते हैं, कैसे मदरसे में इनकी शिक्षा होती है, हम सभी जानते हैं।’ उन्होंने बच्चों के मन में घृणा पैदा करने का भी जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली में युवक मनीष की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह साधारण घटना नहीं है।

You Might Also Like

केपटाउन टेस्ट : न्यूलैंड्स में सिराज का कहर, दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 रनों पर बिखरी
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का सीएम फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया स्वागत, पीएम मोदी के साथ करेंगे आज मुलाकात
पठानकोट की रैली में बोले पीएम मोदी – कांग्रेस और ‘आप’ एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती
सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को एक वर्ष की सजा, शीर्ष अदालत ने 34 साल पुराने रोड रेज मामले में बदला अपना फैसला
सीएम योगी ने अंतरिम बजट को बताया लोक कल्याणकारी, अखिलेश बोले – भाजपा का ‘विदाई बजट’
TAGGED:provocative speechesSadhus and saintsVishwa hindu parishad
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?