hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूसी विदेश मंत्री लावरोव का दावा – जेलेंस्की ने ठुकराए ट्रंप के सभी प्रस्ताव, रूस ने जताई थी सहमति…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूसी विदेश मंत्री लावरोव का दावा – जेलेंस्की ने ठुकराए ट्रंप के सभी प्रस्ताव, रूस ने जताई थी सहमति…’
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूसी विदेश मंत्री लावरोव का दावा – जेलेंस्की ने ठुकराए ट्रंप के सभी प्रस्ताव, रूस ने जताई थी सहमति…’

Revoi Editor
Last updated: August 22, 2025 9:34 pm
Revoi Editor
Published: August 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 अगस्त। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है जबकि अलास्का मीटिंग में ट्रंप के कुछ प्रस्तावों पर रूस ने सहमति व्यक्त की थी। लावरोव ने ये बातें एक इंटरव्यू में कहीं।

प्रस्तावों में NATO की सदस्यता न लेने और क्षेत्रीय मुद्दे शामिल थे

लावरोव ने बताया कि वॉशिंगटन में हुई एक मीटिंग में ट्रंप ने कई प्रस्ताव पेश किए थे। लेकिन जेलेंस्की ने उन सभी प्रस्तावों को ‘नहीं’ कह दिया, जिसमें NATO की सदस्यता नहीं लेना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा शामिल थी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसे सिद्धांत सुझाए थे, जिन्हें वॉशिंगटन स्वीकार करना जरूरी मानता है। इनमें NATO सदस्यता नहीं लेना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना शामिल था। जेलेंस्की ने हर बात पर ‘नहीं’ कहा है। उन्होंने रूसी भाषा पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद करने से भी इनकार कर दिया। ऐसे शख्स से मुलाकात कैसे संभव हो सकती है।

पुतिन-जेलेंस्की के बीच फिलहाल कोई बैठक निर्धारित नहीं

लावरोव ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की के बीच फिलहाल कोई बैठक निर्धारित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अब जेलेंस्की से मिलने के लिए तभी तैयार होंगे, जब शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा तैयार हो जाएगा, जो अब तक बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अलास्का शिखर सम्मेलन में रूस ट्रंप द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों पर लचीलापन दिखाने के लिए सहमत हुआ था।

You Might Also Like

भारतीय महिलाओं की ऐतिहासिक जीत, एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से परास्त
भारतीय उत्पादों को ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ छवि के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है : रघुराम राजन
रूस ने सीरिया से अपने कुछ राजनयिकों को बाहर निकाला
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे का दावा- 41 विधायकों का समर्थन है मेरे साथ
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए सैनिकों को लेकर रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण, कहा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश
TAGGED:Russia had agreedRussian Foreign MinisterSergei Lavrov claimsZelensky rejected all Trump's proposals
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?