hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेपर लीक पर संसद में हंगामा : राहुल ने एग्जाम सिस्टम को फ्रॉड कहा, धर्मेंद्र प्रधान बोले – चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पेपर लीक पर संसद में हंगामा : राहुल ने एग्जाम सिस्टम को फ्रॉड कहा, धर्मेंद्र प्रधान बोले – चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पेपर लीक पर संसद में हंगामा : राहुल ने एग्जाम सिस्टम को फ्रॉड कहा, धर्मेंद्र प्रधान बोले – चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता

Revoi Editor
Last updated: July 22, 2024 7:56 pm
Revoi Editor
Published: July 22, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पेपर लीक मुद्दे पर काफी हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान NEET-UG में हुई गड़बड़ी पर बोल रहे थे, तभी विपक्ष ने हंगामा किया और उनके इस्तीफे की मांग कर डाली।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा, ‘मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का जो भी निर्देश होगा, हम उसे मानेंगे। कोर्ट ने सभी छात्रों के सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी करने को कहा था, जो पब्लिक डोमेन में है।’

The Education Minister – far removed from India’s ground reality – claims there have been no paper leaks in the last 7 years.

The unfortunate truth is that the Indian examination system is up for sale to the rich, causing millions of students to suffer.

The issue is systemic… pic.twitter.com/PJpdjKK3jn

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 22, 2024

इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा – ‘देश को दिख रहा है कि परीक्षा सिस्टम में बहुत सी कमी है। शिक्षा मंत्री ने सबकी कमी गिना दी, लेकिन अपनी नहीं गिनाई। हमारा एग्जाम सिस्टम फ्रॉड है।’ हालांकि राहुल को जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा – ‘सिर्फ चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता। विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है।’

प्रधान ने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘2010 में मनमोहन सिंह सरकार में कपिल सिब्बल शिक्षा सुधार के लिए तीन बिल लाए। उनमें से एक अनियमितता रोकने के लिए था। उसे किसके दबाव में वापस लिया गया? क्या यह निजी मेडिकल कॉलेजों के दबाव के कारण था? और वे (राहुल गांधी) हमसे सवाल पूछ रहे हैं।’

अमित मालवीय ने राहुल को घेरा, जारी की कांग्रेस राज में हुईं गड़बड़ियों की लिस्ट

संसद में हुई इस गहमागहमी के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा गड़बड़ियों का लेखा-जोखा ही पेश कर डाला। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘तीसरी बार फेल हुए राहुल गांधी संसद में पेपर लीक मामले पर बड़बोलेपन का परिचय दे रहे थे।’

Third Time Fail Rahul Gandhi was waxing eloquent on exam paper leaks in the Parliament.

Here is a small list of paper leaks during the UPA Govt (2004-2014) and related instances. The Congress did nothing to address the situation, unlike the BJP, which has brought in the…

— Amit Malviya (@amitmalviya) July 22, 2024

‘पेपर लीक की घटनाएं कांग्रेस की विरासत, जिसे भाजपा जल्द ठीक कर देगी‘

यूपीए सरकार (2004-2014) के दौरान हुए पेपर लीक के मामलों की एक लिस्ट जारी करते हुए मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, लेकिन भाजपा इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कठोर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लाई है। लिस्ट के साथ मालवीय ने लिखा कि यह पेपर लीक की घटनाएं कांग्रेस की विरासत रही हैं, जिसे भाजपा जल्द ही ठीक कर देगी। लेकिन इस मामले पर कांग्रेस को उपदेश नहीं देना चाहिए।

You Might Also Like

Ram Mandir: अयोध्या में कैसे तैयार बना राम मंदिर? IIT रुड़की में होगी पढ़ाई! इंजीनियरिंग छात्र करेंगे रिसर्च
तिरुपति लड्डू विवाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने जांच के लिए नौ सदस्यीय एसआईटी नियुक्त की
कनाडा के स्कूल में भीषण गोलीबारी : हमलावर समेत 10 लोगों की मौत, 25 घायल
IMF: आईएमएफ ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाने के दिए संकेत
शेयर बाजार में गिरावट जारी : रियल्टी, आईटी व वाहन शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 201 अंक टूटा
TAGGED:Dharmendra pradhanPaper LeakRahul called the exam system a fraudruckus in Parliament
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?