hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: RSS की पहली प्रतिक्रिया : राम मंदिर चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत, दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > RSS की पहली प्रतिक्रिया : राम मंदिर चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत, दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

RSS की पहली प्रतिक्रिया : राम मंदिर चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत, दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए

Revoi Editor
Last updated: July 3, 2026 5:11 pm
Revoi Editor
Published: July 3, 2026
Share
SHARE

अयोध्या, 3 जुलाई। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पहली बार प्रतिक्रिया जारी की है। इस क्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, ‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और हम सभी लोग इससे आहत हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर सजा होनी जरूरी है।’

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, ‘राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावनाओं एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)

श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों  रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T

— RSS (@RSSorg) July 3, 2026

उन्होंने कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर सजा हो यह सुनिश्चित करना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिन्दू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।’

समाप्त होनी चाहिए भ्रम और असमंजस की स्थिति

RSS के सरकार्यवाह होसबाले ने यह भी कहा, ‘वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस नजर से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।’

सम्पूर्ण हिन्दू समाज से धैर्य और संयम का परिचय देने की अपील

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिन्दू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।

5 वर्ष के खातों का ऑडिट करेगी SIT

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। अब यह एसआईटी राम मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच सालों के खातों का फिर से ऑडिट करेगी। यह भी ध्यान देने योग्य बात शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। जांच सूत्रों का कहना है कि पुन: ऑडिट में निर्माण-संबंधी व्यय के साथ-साथ दान के रूप में मिले आभूषण और सोने तथा चांदी की अन्य वस्तुओं को भी शामिल किया जाएगा।

You Might Also Like

भाजपा में शामिल हुए जद (यू) के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिलाई पार्टी की सदस्यता
समीर वानखेड़े के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री अठावले, कहा – दलित समुदाय को बदनाम कर रहे नवाब मलिक
दूसरे चरण का मतदान : त्रिपुरा सबसे आगे, महाराष्ट्र में गति सबसे धीमी
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का दावा – लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल
संघ ने शुरू किया गर्भ संस्‍कार कार्यक्रम, डॉक्‍टरों से कहा- पेट में बच्‍चे को सुनाई जाए राम कहानी
TAGGED:Dattatreya Hosabaleguilty must face severe punishmentRam devotees hurtRSS General SecretaryRSS's first reactiontheft of offerings at the Ram Mandir
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

विंबलडन : चर्च रोड की घास पर जोकोविच की असंदिग्ध श्रेष्ठता कायम, किर्गियोस को हरा सातवीं बार चैंपियन

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 10, 2022
यूपी बाढ़ से राहत के लिए सीएम योगी ने बनाई ‘टीम-11’, जानें कौन-कौन मंत्री हैं शामिल
विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत बोलीं – ‘यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है, हमें इसे आदत में तब्दील करना होगा’
कम्पार्टमेंट के छात्र भी प्रवेश के लिए कर सकेंगे आवेदन, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
संयुक्त राष्ट्र का सूडान में परस्पर विरोधी पक्षों से हिंसा रोकने का आह्वान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?