hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़, एल्विश यादव व भारती सिंह समेत 5 को दिल्ली पुलिस का समन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़, एल्विश यादव व भारती सिंह समेत 5 को दिल्ली पुलिस का समन
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़, एल्विश यादव व भारती सिंह समेत 5 को दिल्ली पुलिस का समन

Revoi Editor
Last updated: October 3, 2024 9:26 pm
Revoi Editor
Published: October 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले एप-आधारित घोटाले का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव व कॉमेडियन भारती सिंह सहित पांच लोगों को समन भेजा है। दरअसल, पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने अपने पेजों पर HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार किया और लोगों को एप के जरिए निवेश करने के लिए लुभाया।

मुख्य आरोपित चेन्नई का शिवराम गिरफ्तार, 4 बैंक खातों से 18 करोड़ जब्त

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घोटाले के मुख्य आरोपित चेन्नई निवासी शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने एप्लिकेशन का प्रचार किया और लोगों को एप के माध्यम से निवेश करने के लिए लुभाया।

HIBOX मोबाइल एप्लीकेशन सुनियोजित घोटाले का हिस्सा

पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने बताया कि HIBOX एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था। डीसीपी ने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिए आरोपित ने रोजाना एक से पांच फीसदी की गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 फीसदी के बराबर है। इस एप को फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। इस एप में 30,000 से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था। शुरुआती पांच महीनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला।

शुरुआती 5 माह में अच्छा रिटर्न, जुलाई से भुगतान बंद

हालांकि, जुलाई से एप ने तकनीकी गड़बड़ियों, कानूनी मसलों, जीएसटी मुद्दों आदि का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया था। डीसीपी तिवारी ने कहा, ‘कथित कम्पनियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना ऑफिस बंद करने के बाद गायब हो गईं।’

अगस्त में दर्ज की गई थी FIR

इसी वर्ष 16 अगस्त को इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस  (IFSO) में HIBOX एप्लीकेशन के खिलाफ पुलिस को 29 पीड़ितों की शिकायतें मिलीं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके निवेश पर हाई रिटर्न का वादा किया गया था। 20 अगस्त को स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और IT एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की।

डीसीपी ने कहा, ‘हमारी टीम ने धोखाधड़ी में शामिल पेमेंट गेटवे और बैंक खातों की डीटेल जुटाई। लेन-देन के विश्लेषण से टीम को चार खातों की पहचान करने में मदद मिली, जिनका इस्तेमाल ठगी की गई रकम को निकालने के लिए किया गया था। पुलिस ने कहा कि 127 शिकायतों को एक साथ जोड़ दिया गया है और EASEBUZZ और PhonePe की भूमिका की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

सर गंगाराम अस्पताल ने दिया अपडेट – पेट के संक्रमण से उबर रहीं सोनिया गांधी
पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
दिल्ली: अशोक विहार, वजीरपुर इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू, 200 से अधिक घरों पर चलेगा बुलडोजर
हाथरस भगदड़ कांड : मुख्य आरोपित देव प्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
अमेरिकी संसद ने समलैंगिक विवाह विधेयक किया पारित, राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई खुशी
TAGGED:bharti singhdelhi policeDelhi Police sent summons to 5 peopleElvish YadavRs 500 crore scam exposed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?