hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: FIFA विश्व कप 2026 : रोनाल्डो ने 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का विश्व रिकॉर्ड, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर बड़ी जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > FIFA विश्व कप 2026 : रोनाल्डो ने 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का विश्व रिकॉर्ड, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर बड़ी जीत
खेलहिन्दी

FIFA विश्व कप 2026 : रोनाल्डो ने 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का विश्व रिकॉर्ड, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर बड़ी जीत

Revoi Editor
Last updated: June 26, 2026 3:26 am
Revoi Editor
Published: June 24, 2026
Share
SHARE

ह्यूस्टन, 24 जून। मौजूदा फुटबॉली दुनिया के दो बादशाह यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो व लियोनेल मेसी के बीच एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी हुई है। इसी क्रम में पुर्तगाल के दिग्गज रोनाल्डो ने मंगलवार की रात FIFA विश्व कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप के लीग मैच में 5-0 की एकतरफा जीत के दौरान दो गोल ठोके और 24 घंटे के भीतर अर्जेंटीनी सितारे मेसी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Esta vai para o frigorífico. 🥶👀😮‍💨#VaiDarPortugal | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/8QMsp4mYjG

— Portugal (@selecaoportugal) June 23, 2026

विश्व कप के एक मैच में दो गोल करने वाले सर्वाधिक उम्रदराज फुटबॉलर

ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में रोनाल्डो ने विश्व कप इतिहास में एक ही मैच में दो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही रोनाल्डो 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद FIFA विश्व कप के एक मैच में दो गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए।

गौरतलब है कि लियोनेल मेसी ने एक दिन पहले यानी 22 जून को दो गोल करके सबसे ज्यादा उम्र में दो गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप जो मैच में उक्त रिकॉर्ज बनाया था और तब उनकी उम्र 38 वर्ष और 363 दिन थी।

विश्व कप के 6 संस्करणों में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी

वहीं एक दिन बाद 23 जून को रोनाल्डो की उम्र 41 वर्ष और 138 दिन थी, जिन्होंने दर्शकों से खचाखच भरे एनआरजी स्टेडियम में छठे मिनट में पहला गोल करके पुर्तगाल का खाता खोला और 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल ठोक दिया। मैच में दो गोल करके उन्होंने छह अलग-अलग फीफा विश्व कप संस्करणों (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए जबकि मेसी का भी यह छठा वर्ल्ड कप है, लेकिन वो 2010 में एक भी गोल नहीं कर सके थे।

✨🫂#VaiDarPortugal | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/TLawFNtpCq

— Portugal (@selecaoportugal) June 23, 2026

पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल

इसके अलावा, उज्बेकिस्तान के खिलाफ इन दो गोलों के साथ रोनाल्डो ने अपने देश के लिए एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। वह विश्व कप के इतिहास में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने अब तक खेले गए 24 विश्व कप मैचों में कुल 10 गोल किए हैं। इससे पहले, पुर्तगाल के महान फुटबॉलर यूसेबियो ने 1966 वर्ल्ड कप के एक ही टूर्नामेंट में नौ गोल किए थे और दशकों तक शीर्ष पर रहे थे। रोनाल्डो ने अपने हालिया मैच में उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

🖐️ vezes a festejar por Portugal ❤️‍🔥🇵🇹 #VaiDarPortugal | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/5KRf7ZG5Kx

— Portugal (@selecaoportugal) June 23, 2026

मेसी का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके रोनाल्डो

हालांकि रोनाल्डो के पास इस मैच में गोल करने का एक और मौका था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका। यदि वह तीसरा गोल कर लेते, तो विश्व कप के इतिहास में ‘हैट-ट्रिक’ (एक ही मैच में तीन गोल) लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर विश्व रिकॉर्ड भी बना लेते। वह रिकॉर्ड अभी मेसी के नाम है। मेसी ने गत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मैच में शानदार हैट्रिक लगाई थी। उस समय मेसी की उम्र 38 वर्ष और 357 दिन थी।

ग्रुप के से कोलम्बिया नॉकआउट दौर में, पुर्तगाल की पहली जीत

अब मैच की बात करें तो पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 को बड़े अंतर से हराकर मौजूदा संस्करण में पहली जीत दर्ज की। उसने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर निराश किया था। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो के दो गोलों के अलावा नूनो मेंडेस, जोआओ फेलिक्स और राफेल लियाओ ने एक-एक गोल किया।

उधर कोलम्बिया ने ग्वाडलहारा स्टेडियम में कांगो को 1-0 से परास्त कर लगातार दूसरी जीत से नॉकआउट दौर में जगह सुरक्षित कर ली। पुर्तगाल के दो मैचों में चार अंक हैं और उसकी अंतिम टक्कर कोलम्बिया से 27 जून को मियामी में होगी।

ग्रुप एल में इंग्लैंड को झटका, घाना ने गोलरहित रोका

उधर ग्रुप एल में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा, जिसे बोस्टन स्टेडियम में घाना ने गोलरहित रोक दिया जबकि इसी ग्रुप में क्रोएशिया ने टोरंटो में पनामा को 1-0 से हरा दिया। अब ग्रुप में इंग्लैंड व घाना के बराबर चार-चार अंक हैं जबकि क्रोएशिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

प्रारंभिक लीग के दो चरण पूरे, ये टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचीं

कुल मिलाकर देखें तो 23 जून के मैचों के साथ ही 48 टीमों के बीच 12 ग्रुपों के बीच जारी प्रारंभिक लीग का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। 24 मैचों का तीसरा चरण बुधवार से शुरू होगा, जिसके बाद नॉकआउट दौर की लाइनअप तय होगी। अब तक कुल सात टीमों – मेक्सिको (ग्रुप ए), अमेरिका (ग्रुप डी), जर्मनी (ग्रुप ई), फ्रांस व नॉर्वे (दोनों ग्रुप आई), अर्जेंटीना (ग्रुप जे) और कोलम्बिया (ग्रुप के) की टीमें नॉकआउट दौर (अंतिम 32) में जगह सुरक्षित कर चुकी हैं।

You Might Also Like

भारत ने यूएनएचआरसी में पाकिस्तान पर हमला बोला, उसे ‘दुनिया की आतंकवाद फैक्टरी’ करार दिया
फिडे विश्व कप 2025 : हरिकृष्णा पांचवें राउंड के टाईब्रेक में हारे, अब अर्जुन एरिगेसी पर टिकीं भारतीय उम्मीदें
UP के हरदोई में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल
भारत पहुंचीं अमेरिका की विदेश अवर सचिव सारा रोजर्स, ताजमहल का किया दीदार
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की के हाथों अब हॉकी इंडिया की कमान, राष्ट्रीय महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
TAGGED:FIFA World Cup 2026FootballPortugal secures big win over UzbekistanRonaldo breaks Messi's world record
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ભારતીય વાયુસેનામાં 29 જુલાઇએ 5 રાફેલનું થશે આગમન

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 21, 2020
ट्विटर ने थ्रेड्स को लेकर मेटा को दी कानूनी काररवाई की धमकी, मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र
पाकिस्तान में उग्रवाद नहीं, आतंकवाद है’, शहबाज सरकार की मंत्री ने भरी संसद में खोली अपने देश की पोल
प्रियंका गांधी ने साथी सांसदों के साथ संसद परिसर में किया प्रदर्शन, वायनाड के लिए की राहत पैकेज की मांग
દેશની કુલ 130 કરોડની વસતીમાંથી 16 કરોડ દારુડીયા
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?