hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विंबलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी कठिन जीत से क्वार्टर फाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विंबलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी कठिन जीत से क्वार्टर फाइनल में
खेलहिन्दी

विंबलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी कठिन जीत से क्वार्टर फाइनल में

Vinayak Barot
Last updated: July 12, 2023 2:04 am
Vinayak Barot
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

विंबलडन, 11 जुलाई। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने यहां ऑल इंग्लैंड क्लब की घसियाली सतह पर खेली जा रही वर्ष की तीसरी ग्रैंड स्लैम टेनिस स्पर्धा यानी विंबलडन के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Quarterfinal Bound…🎾👏

The incredible Rohan Bopanna and his Aussie partner Matthew Ebden showcase their doubles prowess at the @Wimbledon 2023 with a thrilling victory 7-5 4-6 7-6(5) over D.Pel / R. Stalder in R3 and secured their spot in the doubles quarterfinal…❤️ pic.twitter.com/46MFozzDbv

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) July 11, 2023

43 वर्षीय बोपन्ना व एब्डेन ने अमेरिकी रीज स्टैल्डर और उनके डच जोड़ीदार डेविड पेल को मंगलवार को कोर्ट नंबर 12 पर दो घंटे 19 मिनट तक खिंचे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) से हराया। बोपन्ना व एब्डेन का अगला मुकाबला टालोन ग्रिक्सपुर व बार्ट स्टीवंस की डच जोड़ी से होगा।

वाइल्डकार्ड स्वितोलिना ने शीर्षस्थ स्वियातेक को स्तब्ध किया

इस बीच महिला एकल में जबर्दस्त उलटफेर देखने को मिला, जब वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाली यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने सर्वोच्च वरीय पोलिश स्टार इगा स्वियातेक को 7-5, 6-7 (5), 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।

गत अक्टूबर में बेटी को जन्म देने के बाद इसी वर्ष अप्रैल में सर्किट में वापसी करने वालीं 28 वर्षीया स्वितोलिना ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक मैच के पहले सेट में 2-4 और फिर 3-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हालांकि चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 22 वर्षीया स्वियातेक ने दूसरा सेट टाईब्रेकर में जीता। लेकिन तीसरे सेट में एलिना ने अपनी ख्यातिना प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और दो घंटे 51 मिनट में जीत हासिल कर ली।

The courtside view of @ElinaSvitolina's moment ✨#Wimbledon pic.twitter.com/Xlc01lHo4b

— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2023

पहली बार मेजर फाइनल में प्रवेश के लिए प्रयासरत स्वितोलिना के, जो यहां 2019 में भी सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, सामने अब चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रुसोवा होंगी, जिन्होंने चौथी सीड अमेरिकी जेसिका पेगुला को चौंकाते हुए 6-4, 2-6, 6-4 से जीत हासिल की।

नोवाक जोकोविच 12वीं बार सेमीफाइनल में

उधर पुरुष एकल में लगातार तीसरी और कुल आठवीं बार उपाधि जीतने के लिए प्रयासरत दूसरी सीड नोवाक जोकोविच ने अपना श्रेष्ठ पराक्रम जारी रखते हुए 12वीं बार पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेंटर कोर्ट पर दूसरी सीड लेकर उतरे जोकोविच ने सातवें वरीय रूसी आंद्रे रुबलेव को दो घंटे 48 मिनट में 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी और वर्ष की लगातार तीसरी मेजर उपाधि से दो कदम के फासले पर स्वयं को ला खड़ा किया।

Winning is in his DNA#Wimbledon | @DjokerNole pic.twitter.com/iQKllpuArq

— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2023

करिअर में रिकॉर्ड 23 मेजर खिताब जीत चुके 36 वर्षीय जोकोविच का अब आठवें वरीय इतालवी जैनिक सिनेर से मुकाबला होगा, जिन्होंने कोर्ट नंबर एक पर रूसी स्पर्धी रोमन सफीउलिन को 6-4, 3-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव : 2 पाकिस्तानी बहुओं को नहीं मिलेगा जनप्रतिनिधि बनने का मौका, फिर से होगा मतदान
कर्नाटक सरकार की पहल : मानव स्तन दूध बैंक ‘अमृता धारे’ जरूरतमंद शिशुओं के लिए बना जीवन रेखा
अमेरिका के साथ रिश्तों पर एस जयशंकर की दो टूक – ‘कुछ ऐसी शर्तें, जिनसे भारत नहीं कर सकता समझौता’
कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने
विपक्षी एकता की बैठक से पहले AAP ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, रखी ये शर्त
TAGGED:Bopanna-Ebden surviveMatthew EbdenRohan BopannaWimbledon Tennis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?