उन्नाव में सड़क हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़ीं दो कारें, 5 की मौत

उन्नाव, 3 फरवरी। यूपी के उन्नाव में शुक्रवार को अपराह्न दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारें आपस में भिड़ गईं। आमने-सामने की इस टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित लोधा टीकुर गांव अटिया पुल पर हुआ।

जानकारी के अनुसार एक कार लखनऊ की तरफ जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही दूसरी कार का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार दूसरी कार से जा भिड़ी। तेज धमाके के बाद दोनों कारें पलट गईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे के बाद दोनों कारों के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस भी हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। हालांकि मृतकों की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular