hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी : ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विजय हजारे ट्रॉफी : ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
खेलहिन्दी

विजय हजारे ट्रॉफी : ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Vinayak Barot
Last updated: November 28, 2022 8:53 pm
Vinayak Barot
Published: November 28, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 नवम्बर। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ यहां विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच के 49वें ओवर में सात छक्कों की मदद से 43 रन बनाए और बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने इसके अलावा इस मैच में दोहरा शतक भी जड़ दिया।

ऋतुराज ने पारी के 49वें ओवर में शिवा सिंह के खिलाफ किया यह कारनामा

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पारी के 49वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ कर दिखाया। शिवा सिंह ने इस ओवर में पांचवीं गेंद नो बॉल डाली थी, जिसके चलते ऋतुराज को कुल सात गेंदें खेलने को मिलीं और उन्होंने इन सभी गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।

6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣

Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥

Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022

159 गेंदों पर खेली नाबाद 220 रनों की पारी

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 16 छक्के देखने को मिले। इस यादगार पारी के बाद ऋतुराज ने कहा कि सीएसके के साथ खेलते हुए उन्हें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिला है। गायकवाड़ ने कहा, ‘जीतें या हारें, एमएस धोनी ने सुनिश्चित किया कि टीम का माहौल समान रहे। धोनी की ये बातें हर खिलाड़ी के अंदर जोश भर देती हैं।’

स्कोर कार्ड

मैच की बात करें तो महाराष्ट्र ने यूपी को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र ने मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम के बी ग्राउंड पर महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में पांच विकेट पर 330 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ओपनर आर्यन जुयाल के शतकीय प्रहार (159 रन, 143 गेंद, तीन छक्के, 18 चौके) के बावजूद 47.4 ओवरों में 272 रनों पर सीमित हो गई।

ऋतुराज ने बनाए ये रिकॉर्ड

  • एक ओवर में 7 छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज।
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी।
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक।
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (43 रन की बराबरी)।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (लिस्ट-ए क्रिकेट)

  • 43 रन : ऋतुराज गायकवाड़ – महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश, नवम्बर 2022 (भारत)।
  • 43 रन : बी. हैम्पटन और जे. कार्टर – नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, नवंबर 2018 (न्यूजीलैंड)।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, शीर्ष अदालत अब कोई न्यायाधीश पद खाली नहीं
असम में जल्द लागू होगी नई शिक्षा नीति, 10वीं कक्षा के बच्चों को अब नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा
अनमोल बिश्नोई ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट से सलमान खान को दी धमकी
मिशन 2022: शिवपाल से मिले अखिलेश, चाचा-भतीजे के बीच गठबंधन पर बनी बात
रेपो दर में लगातार 10वीं बार कोई बदलाव नहीं, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले – देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत
TAGGED:7 sixes in an overCricketRituraj GaikwadRituraj Gaikwad made world record
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भगवा टोपी पहन पीएम मोदी ने किया मेगा रोड शो, काशी से पूर्वांचल को संदेश देने की कोशिश

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 4, 2022
चीन में नए वायरस HMPV की पहचान के बाद भारत सतर्क, स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा निगरानी
आधार कार्ड पर अब नहीं दिखेगी पूरी जानकारी, UIDAI करने जा रहा बड़ा बदलाव
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री गिरफ्तार, 1.35 अरब रुपये के घोटाले का आरोप
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में विकेट लेने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?