1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ऋषि सुनक ने कसा तंज- ‘एआई सभी काम कर सकता है, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को ठीक नहीं कर सकता’
ऋषि सुनक ने कसा तंज- ‘एआई सभी काम कर सकता है, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को ठीक नहीं कर सकता’

ऋषि सुनक ने कसा तंज- ‘एआई सभी काम कर सकता है, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को ठीक नहीं कर सकता’

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 फरवरी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को यहां भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में जोरदार ढंग से अपना संबोधन दिया। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला। बातचीत के दौरान, सुनक ने सत्र शुरू करने में कुछ मिनट की देरी की जिम्मेदारी ली और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में हुई देरी के लिए उपस्थित दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने दिल्ली के ट्रैफिक जाम पर भी तंज कसा।

एआई को लेकर दिल्ली के ट्रैफिक जाम पर तंज कसा

ऋषि सुनक ने कहा, ‘माफ कीजिए, हमें कुछ मिनट की देरी हो गई है और यह पूरी तरह से मेरी गलती है। जैसा कि हमने इस सप्ताह देखा, एआई कई काम कर सकता है, लेकिन यह अब तक दिल्ली के यातायात की समस्या को हल नहीं कर सकता। उनकी इस बात से जोर से ठहाके भी लगे। हालांकि, उनकी इस बात तो तंज के रूप में भी देखा जा सकता है।

भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया

सुनक ने कहा कि इस सप्ताह जो कुछ भी देखने को मिला है, वह असाधारणता का एक बेहतरीन उदाहरण है, न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, बल्कि इस तकनीक को विकसित करने और इसका उपयोग करने के लिए आप सभी की ऊर्जा का भी, जो दुनिया में कहीं और नहीं है। यह एक बहुत ही खास बात है।

उन्होंने कहा, ‘यही कारण है कि स्टैनफोर्ड (जो विश्व रैंकिंग जारी करता है) के अनुसार, भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है, जिस पर आप में से कई लोगों को गर्व होना चाहिए। हालांकि, यह थोड़ा निराशाजनक भी है क्योंकि इस स्थान तक पहुंचने के लिए उन्होंने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, मैंने अभी प्रधानमंत्री मोदी को बताया, यदि आप आईसीसी टेस्ट रैंकिंग देखें तो इंग्लैंड अब भी आगे है, जो शायद ज्यादा महत्वपूर्ण है।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code