hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय रिजर्व बैंक की तैयारी : जल्द ही हर बैंक के एटीएम से बिना कार्ड कैश निकालने की सुविधा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारतीय रिजर्व बैंक की तैयारी : जल्द ही हर बैंक के एटीएम से बिना कार्ड कैश निकालने की सुविधा
राष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

भारतीय रिजर्व बैंक की तैयारी : जल्द ही हर बैंक के एटीएम से बिना कार्ड कैश निकालने की सुविधा

Vinayak Barot
Last updated: April 8, 2022 2:37 pm
Vinayak Barot
Published: April 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) जल्द ही बैंक खाताधारकों को यूपीआई आधारित ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है कि वे बिना कार्ड भी एटीएम से आसानी से पैसा निकाल सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में UPI ने जिस प्रकार अपनी उपयोगिता साबित की है, वैसा अब तक कोई और विकल्प नहीं कर पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आबीआई ऐसी यूपीआई बेस्ड सर्विस शुरू करने जा रहा है, जहां बिना कार्ड के ही एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगा।

आरबीआई गवर्नर बोले – बैंक एटीएम कार्ड-लैस कैश विदड्रॉल सिस्टम से लैस किए जाएंगे

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि बैंकों से उनके एटीएम नेटवर्क को कार्ड-लैस कैश विदड्रॉल (Cardless Cash Withdrawal) सिस्टम से लैस करने के लिए कहा गया है। इस सिस्टम में लेनदेन के दौरान ग्राहकों की पहचान यूपीआई से सुनिश्चित की जाएगी और यह सिस्टम इंटरऑपरेबल होगा।

इस सर्विस से ग्राहकों की सुविधा में विस्तार होगा

शक्तिकांत दास ने कहा कि इस सर्विस से ग्राहकों की सुविधा में विस्तार होगा। साथ ही एटीएम पर होने वाली फ्रॉड की घटनाएं कम होंगी। केंद्रीय बैंक इसके लिए बहुत जल्द एनपीसाई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

कुछ बैंक पहले से ही दे रहे कार्ड-लैस कैश विदड्रॉल सुविधा

देश में मौजूदा समय में भी कुछ बैंक कार्ड-लैस कैश विदड्रॉल की सर्विस देते हैं। इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक काफी आगे हैं। लेकिन बैंकों की ये सर्विस अभी सिर्फ ऑन-एंड-ऑन बेस पर ही मिलती है। इसमें एक बैंक के ग्राहक अपने ही बैंक की एटीएम से इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा नीति भी जारी की, रेपो रेट यथावत

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा भी जारी की। इसमें रेपो रेट को 11वीं बार 4% की दर पर ही रखा गया है। वहीं आरबीआई ने मौद्रिक नीति को लेकर अपने रुख में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

You Might Also Like

ट्रंप ने एपल के CEO को दी धमकी, बोले – ‘भारत या कहीं और बनाए आईफोन तो लगा देंगे 25% टैरिफ
मणिपुर: भाजपा के एक और विधायक ने प्रशासनिक पद से दिया इस्तीफा
आईपीएल-19 : रनों की बरसात के बीच SRH पर बीस छूटा PBKS, कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली मैच जिताऊ पारी
अलास्का मीटिंग से पहले बोला रूस – ‘ट्रंप व पुतिन की बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान नहीं’
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा भाजपा नेता के भाई का नाम, संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी
TAGGED:Bank ATMCash withdrawal facility without cardReserve bank of India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच समझौता, सभी 90 सीटों पर मिलकर लड़ने का फैसला

Revoi Editor
Revoi Editor
August 22, 2024
આજે સાંજે 4 વાગ્યે જાહેર થશે NEET 2020નું પરિણામ, આ રીતે કરો ચેક
Defence: The Indian Navy receives three advanced light helicopters from HAL
‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से लेकर 9 व्यापार समझौते तक : राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?