hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अटल जी को याद कर नवाज शरीफ ने कबूला सच, बोले – पाकिस्तान ने किया था भारत के साथ समझौते का उल्लंघन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अटल जी को याद कर नवाज शरीफ ने कबूला सच, बोले – पाकिस्तान ने किया था भारत के साथ समझौते का उल्लंघन
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

अटल जी को याद कर नवाज शरीफ ने कबूला सच, बोले – पाकिस्तान ने किया था भारत के साथ समझौते का उल्लंघन

Revoi Editor
Last updated: May 28, 2024 10:59 pm
Revoi Editor
Published: May 28, 2024
Share
SHARE

लाहौर, 28 मई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उनके देश ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया था। नवाज शरीफ का इशारा 1999 में हुए करगिल युद्ध की ओर था, जब सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने भारतीय इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश की थी।

‘हमने उस समझौते का उल्लंघन किया…यह हमारी गलती थी‘

पाकिस्तान के मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ के भाई नवाज ने कहा कि पाकिस्तान ने 1999 में उनके और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हस्ताक्षरित भारत के साथ समझौते का ‘उल्लंघन’ किया था। शरीफ ने अपनी पार्टी पीएमएल-एन की एक बैठक में कहा, ’28 मई, 1998 को पाकिस्तान ने पांच परमाणु परीक्षण किए। उसके बाद वाजपेयी साहब यहां आए और हमारे साथ एक समझौता किया। लेकिन हमने उस समझौते का उल्लंघन किया…यह हमारी गलती थी।’

उल्लेखनीय है कि लाहौर में एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद नवाज शरीफ और अटल बिहारी वाजपेयी ने 21 फरवरी, 1999 को लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। यह द्विपक्षीय समझौता और शासन संधि थी, जिसमें दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की कि वे 1998 के बाद कोई और परमाणु परीक्षण नहीं करेंगे। इसके अलावा, दोनों देशों ने अपनी सीमाओं पर सैनिकों और सैन्य उपकरणों की तैनाती कम करने पर सहमति जताई थी। फिर भी, कुछ महीनों बाद जम्मू-कश्मीर के करगिल जिले में पाकिस्तानी घुसपैठ के कारण करगिल युद्ध हुआ।’

‘मैंने क्लिंटन की 5 अरब डॉलर की पेशकश ठुकरा दी थी‘

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण की 26वीं वर्षगांठ मनाने के बीच शरीफ ने कहा, ‘राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण करने से रोकने के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। यदि (पूर्व प्रधानमंत्री) इमरान खान जैसे व्यक्ति मेरी सीट पर होते तो उन्होंने क्लिंटन का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होता।’

پاکستان مسلم لیگ (ن) کا جنرل کونسل اجلاس! pic.twitter.com/PWxt483U3h

— PMLN (@pmln_org) May 28, 2024

सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नवाज

इस बीच नवाज शरीफ को मंगलवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पनामा पेपर्स मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर हुए शरीफ छह वर्ष बाद इस पद पर चुने गए हैं। तीन बार प्रधानमंत्री रहे 74 वर्षीय नवाज शरीफ ब्रिटेन में चार वर्षों के स्व-निर्वासन के बाद गत वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान लौटे थे। उन्हें यहां आयोजित पार्टी की आम परिषद की बैठक में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

You Might Also Like

एमसीडी महापौर चुनाव : आम आदमी पार्टी ने उतारे 2 उम्मीदवार, भाजपा मुख्य प्रतिद्वंद्वी
KGF Chapter 2 : यश स्टारर ‘केजीएफ 2’ ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब स्ट्रीम होगी फिल्म
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निबटने के लिए वैज्ञानिक मॉडल बनाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना
मूसेवाला हत्याकांड : अजरबैजान से भारत लाया गया गैंगस्टर सचिन बिश्नोई, कोर्ट ने 10 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा
TAGGED:agreement with IndiaAtal Bihari VajpayeeNawaz sharifPakistan had violated the agreementSharif accepted the truth
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?