hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : आरसीबी की धमाकेदार जीत, 59 रनों पर सिमटा राजस्थान रॉयल्स अब दूसरी टीमों के भरोसे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : आरसीबी की धमाकेदार जीत, 59 रनों पर सिमटा राजस्थान रॉयल्स अब दूसरी टीमों के भरोसे
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : आरसीबी की धमाकेदार जीत, 59 रनों पर सिमटा राजस्थान रॉयल्स अब दूसरी टीमों के भरोसे

Vinayak Barot
Last updated: May 14, 2023 8:56 pm
Vinayak Barot
Published: May 14, 2023
Share
SHARE

जयपुर, 14 मई। सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार की शाम अप्रत्याशित नजारा देखने को मिला, जब राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 59 रनों पर बिखर गई और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 60वें मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (आरसीबी) के खिलाफ 112 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस प्रभावी जीत के सहारे आरसीबी ने प्लेऑफ में प्रवेश की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी हैं वहीं राजस्थान रॉयल्स को अब कटऑफ पार करने के लिए दूसरी टीमों के कमजोर प्रदर्शन के भरोसे रहना होगा।

A formidable performance from @RCBTweets as they claim a mammoth 112-run victory in Jaipur 🙌

They climb to number 5️⃣ on the points table 👏🏻👏🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/NMSa3HfybT #TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/BxkMKBsL3W

— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023

डुप्लेसी और मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए जड़े अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसी (55 रन, 44 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) व ग्लेन मैक्सवेल (54 रन, 33 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों से 20 ओवरों में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में वेन पर्नेल (3-10) की अगुआई में आरसीबी की मारक गेंदबाजी के सामने राजस्थान का पारी 63 गेंदों पर ही सिमट गई।

For his incredible bowling spell that powered #RCB to a convincing win in Jaipur, @WayneParnell receives the Player of the Match award 👏🏻👏🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/NMSa3HfybT #TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/fyGAUsLS0q

— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023

रॉयल्स का यह दूसरा सबसे कम स्कोर

वस्तुत: राजस्थान रॉयल्स का यह दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले टीम 2009 में आरसीबी के खिलाफ ही 58 रनों पर सिमट गई थी। यशस्वी जायसवाल (0), जोस बटलर (0), कप्तान संजू सैमसन (4) व देवदत्त पडिक्कल (4) सरीखे बल्लेबाजों की मजबूत पंक्ति की दुर्गति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पर्नेल, माइकल ब्रेसवेल (2-16) और कर्ण शर्मा (2-19) के सामने 31 रनों पर छह बल्लेबाज लौट चुके थे।

For his incredible bowling spell that powered #RCB to a convincing win in Jaipur, @WayneParnell receives the Player of the Match award 👏🏻👏🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/NMSa3HfybT #TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/fyGAUsLS0q

— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023

स्कोर कार्ड

इसके बाद सर्वोच्च स्कोरर शिमरोन हेटयमायर (35 रन, 19 गेंद, चार छक्के, एक चौका) ने रविचंद्रन अश्विन (0) के बीच 19 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी आई। हेटमायर के अलावा जो रूट (10) ही दोहरे अंक में पहुंच सके।

डुप्लेसी ने कीं दो अर्धशतकीय भागीदारियां

इसके पूर्व आरसीबी की मजबूत शुरुआत हुई, जब फाफ डुप्लेसी ने विराट कोहली (18 रन, 19 गेंद, एक चौका) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और मैक्सवेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की दो अर्धशतकीय साझेदारियां कर दीं। बाद में अनुज रावत (नाबाद 29 रन, 11 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) ने तेज हाथ दिखाए। एडम जाम्पा और केएम आसिफ ने आपस में चार विकेट बांटे।

रॉयल्स पर दूसरी जीत के बाद आरसीबी पांचवें स्थान पर

देखा जाए तो आरसीबी की रॉयल्स पर मौजूदा सीजन की यह लगातार दूसरी जीत थी। गत 23 अप्रैल को उसने घरेलू मैदान (बेंगलुरु) पर भी सात रनों से जीत हासिल की थी। अब 12 मैचों में छह जीत के सहारे 12 अंक लेकर आरसीबी पांचवें स्थान पर है। वहीं 13 मैचों में सातवीं हार के बाद राजस्थान अब बचे एक मैच से अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकता है। यानी कि प्लेऑफ में प्रवेश की उसकी गुंजाइश अब नगण्य हो चुकी है।

सोमवार का मैच : गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

ममता बनर्जी ने फिर किया दावा – I.N.D.I.A. ब्लॉक जीतेगा चुनाव, भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी
तृणमूल ने जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने और द्रमुक ने ‘नीट’ खत्म करने की लोकसभा में उठाई मांग
PM मोदी ने भारतीय निवेशकों से बजट में हुई घोषणाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह, कहा- निवेश और नवाचार के साथ आगे आए उद्योग
स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा का दावा – अपर्णा यादव के चचेरे भाई हैं सीएम योगी
साध्वी ऋतंभरा, शारदा सिन्हा, शोभना चंद्रकुमार… राष्ट्रपति मुर्मू ने 57 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
TAGGED:CricketIPL 2023RCB's big winRoyals reduced to 59 runs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?