Homeहिन्दीराष्ट्रीयअक्टूबर माह में बैंककर्मियों की चांदी, भारतीय रिजर्व बैंक की सूची में...

अक्टूबर माह में बैंककर्मियों की चांदी, भारतीय रिजर्व बैंक की सूची में 21 छुट्टियां

नई दिल्ली, 27 सितम्बर। अगला महीना यानी अक्टूबर त्योहारों के लिए जाना जाता है और इस महीने छुट्टियां भी खूब रहती हैं। इस बार भी बैंक कर्मचारियों की सबसे ज्यादा चांदी रहेगी क्योंकि सबसे ज्यादा छुट्टियां उन्हीं के हिस्से आने वाली हैं।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर महीने के लिए छुट्टियों की जो सूची जारी की है, उसमें कुल 21 अवकाश हैं। ये अवकाश अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर निर्धारित किए गए हैं। इसलिए यदि आप अक्टूबर में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

आरबीआई की ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से निर्धारित की गई हैं। इसलिए कई छुट्टियां ऐसी हैं, जिनके आयोजन पर किसी खास प्रदेश में ही छुट्टी है।

किसी त्योहार या आयोजन पर रहेंगी 14 छुट्टियां

अक्टूबर माह में जो 21 छुट्टियां घोषित की गई हैं, उनमें से 14 ऐसी हैं, जो किसी त्योहार या आयोजन को लेकर दी गई हैं। इसके अलावा जो अन्य सात अवकाश हैं, उनमें रविवार व माह के दूसरे व चौथे शनिवार को पड़ने वाली छुट्टियां समाहित हैं।

अक्टूबर माह के लिए रिजर्व बैंक की ओर से जारी अवकाशों की सूची इस प्रकार है :-

1 अक्टूबर : बैंक एकाउंट की हॉफ ईयरली क्लोजिंग (गंगटोक)।

2 अक्टूबर : गांधी जयंती।

6 अक्टूबर : महालया अमावस्या (अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता)।

7 अक्टूबर : मेरा चौरेल हौबा (इंफाल)।

12 अक्टूबर : दुर्गा पूजा महासप्तमी (अगरतला, कोलकाता)।

13 अक्टूबर : दुर्गा पूजा महाष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)।

14 अक्टूबर : दुर्गा पूजा महानवमी, आयुध पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर और तिरुअनंतपुरम)।

15 अक्टूबर : दुर्जा पूजा, विजयादशमी, दशहरा (इंफाल और शिमला के बैंकों को छोड़कर सभी बैंक बंद रहेंगे)।

16 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (गंगटोक)।

18 अक्टूबर : काति बिहू (गुवाहाटी)।

19 अक्टूबर : ईद-ए-मिलादुन्नबी, पैंगबर मोहम्मद का जन्मदिन (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुअनंपुरम)।

20 अक्टूबर : महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजा, ईद ए मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)।

22 अक्टूबर : ईद-ए-मिलादुन्नबी (जम्मू, श्रीनगर)।

26 अक्टूबर : Accession Day (जम्मू-श्रीनगर)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments