1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुबंले को पछाड़ा, सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने
रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुबंले को पछाड़ा, सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने

रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुबंले को पछाड़ा, सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने

0
Social Share

राजकोट, 16 फरवरी। दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन  ने यहं इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को जैक क्रॉली का विकेट लेने के साथ ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और पूर्ववर्ती कप्तान अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

अश्विन ने सबसे तेज 500 विकेट लेने के मामले में कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया और अब वह श्रीलंकाई धुरंधर मुथैया मुरलीधरन के पीछे दूसरे स्थान पर जा पहुंचे हैं। टेस्ट से संन्यास ले मुथैया मुरलीधरन ने 87वें टेस्ट में यह अनोखी उपलब्धि हासिल की थी। वहीं लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 105 और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न ने 108वें टेस्ट में 500 टेस्ट विकेटों का जादुई आंकड़ा पार किया था।

500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज

ओवरआल देखें तो अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज हैं। साथ ही वह ऐसे पांचवें स्पिनर हैं, जिन्होंने 500 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए। वहीं शेन वॉर्न (708) दूसरे और जेम्स एंडरसन (695*) फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले हैं, जिन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10/74 था।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका 1992-2010) : 133 टेस्ट – 800 विकेट।
  2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया 1992-2007) : 145 टेस्ट – 708 विकेट।
  3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड 2003-2023) : 185* टेस्ट – 696* विकेट।
  4. अनिल कुंबले (भारत 1990-2008) : 132 टेस्ट – 619 विकेट।
  5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड 2007-2023) : 167 टेस्ट – 604 विकेट।
  6. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया 1993-2007) : 124 टेस्ट – 563 विकेट।
  7. कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज 1984-2001) : 132 टेस्ट – 519 विकेट।
  8. नेथन लॉयन (ऑस्ट्रेलिया 2011-2023) : 127* टेस्ट – 517* विकेट।
  9. रविचंद्रन अश्विन (भारत 2011-2023) : 98* टेस्ट – 500* विकेट।

500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स –

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) : 133 टेस्ट – 800 विकेट।
  2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) : 145 टेस्ट – 708 विकेट।
  3. अनिल कुंबले (भारत) : 132 टेस्ट – 619 विकेट।
  4. नेथन लॉयन (ऑस्ट्रेलिया) : 127* टेस्ट – 517* विकेट।
  5. रविचंद्रन अश्विन (भारत) : 98* टेस्ट – 500* विकेट।

सबसे तेज 500 विकेट

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 87 टेस्ट में।
  2. आर. अश्विन (भारत) –  98* टेस्ट में।
  3. अनिल कुंबले (भारत)- 105 टेस्ट में।
  4. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 108 टेस्ट में।
  5. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 110 टेस्ट में।

तमिलनाडु में जन्मे अश्विन ने नवम्बर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह भारतीय टीम के नियमित सदस्य बने हुए हैं। टेस्ट में उन्होंने 24 से भी कम के औसत से ये विकेट लिए हैं। अश्विन ने 34 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और आठ बार मैच में दस या इससे अधिक विकेट लिए हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code