hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : रामनगरी अयोध्या इस दीपोत्सव पर भी विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार, 26 लाख से अधिक दीये जगमग होंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : रामनगरी अयोध्या इस दीपोत्सव पर भी विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार, 26 लाख से अधिक दीये जगमग होंगे
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : रामनगरी अयोध्या इस दीपोत्सव पर भी विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार, 26 लाख से अधिक दीये जगमग होंगे

Revoi Editor
Last updated: October 18, 2025 7:46 pm
Revoi Editor
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 18 अक्टूबर। रामनगरी अयोध्या दीपावली के अवसर पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचने को तैयार है। दरअसल, भगवान राम के आगमन की खुशी में दीपोत्सव के नौवें संस्करण के दौरान 19 अक्टूबर को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। वहीं, सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

9 वर्षों के दौरान दीयों की संख्या में करीब 15 गुना बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि 2017 में जब पहली बार यह आयोजन हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस बार अयोध्या फिर 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, ‘दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक वृद्धि हुई है। यह हमारी आस्था और प्रभु श्रीराम के प्रति सम्मान का परिचायक है।’

दीपोत्सव 2025 : दीपों के संग, अयोध्या जगमगाएगी।

​मैं, दिया, आज प्रभु श्री राम के भव्य स्वागत के लिए धर्मनगरी अयोध्या पहुँच चुका हूँ। यह नगरी दिव्य रूप से सज्जित और तत्पर है। स्थानीय कारीगरों के परिश्रम से निर्मित, मेरी मिट्टी अब एक नए विश्व कीर्तिमान की साक्षी बनेगी। मेरी… pic.twitter.com/StL0RBJdIn

— UP Tourism (@uptourismgov) October 18, 2025

सरयू तट पर महाआरती से 2,100 वेदाचार्य बनाएंगे दूसरा विश्व रिकॉर्ड

जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव-2025 के जरिए अयोध्या दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का साक्षी बनेगा। पहला रिकॉर्ड 26, 11, 101 दीपों के प्रज्वलन से, जबकि दूसरा सरयू घाट पर 2,100 वेदाचार्यों और प्रबुद्ध जनों द्वारा महाआरती के जरिए स्थापित किया जाएगा। यह आयोजन ऐसा माहौल बनाएगा, जैसे अयोध्या में सितारे जमीन पर उतरेंगे।

1,100 ड्रोन आसमान में उकेरेंगे रामायण की छवियां

दीपोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए 1,100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत करेंगे, जिनमें ‘जय श्रीराम’, धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां शामिल होंगी।

अयोध्या दीपोत्सव 2025

वाराणसी के भजन गायक शुभम श्रीतिक ने तुलसी उद्यान, अयोध्या में अपनी मधुर आवाज़ से भक्तिमय प्रस्तुति दी!

उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दीपोत्सव के इस भव्य आयोजन को और भी दिव्यता से भर दिया!

आयोजकः संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश

1/2 pic.twitter.com/VlGoALAQC5

— Department of Culture, UP (@upculturedept) October 18, 2025

रामायण के 7 कांड की मनोहक झाकियां प्रस्तुत की जाएंगी

दीपोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की झलक भी दिखाई देगी। राम दरबार के स्वरूपों का प्रतीकात्मक अवतरण, भरत मिलाप का भावनात्मक क्षण तथा राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का अलौकिक दृश्य कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस बार बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी नजर आएगी। पहली बार 100 बच्चों की वानर सेना नगाड़ों की गूंज और जयघोषों के बीच भगवान श्रीराम की भव्य रथयात्रा में सम्मिलित होगी। रामायण के सात कांड (बालकांड, अयोध्या कांड, अरण्ड कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड, उत्तर कांड) को प्रदर्शित करती मनमोहक झांकियां दर्शकों को विशेष आकर्षित करेंगी।

3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, म्यूजिकल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मनमोहक 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो, आकर्षक प्रोजेक्शन मैपिंग, भव्य हाइड्रोलिक स्क्रीन और शानदार वाटर टैब्लो की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही 100 कलाकारों की टीम सजीव मंचन के माध्यम से श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित सांगीतिक, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देगी। वहीं, म्यूजिकल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो दीपोत्सव का एक अन्य विशेष आकर्षण होगा।

श्रीरामं रघुपतिं वन्दे, भक्ताभीष्टप्रदायकम्।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम दैदीप्यमान है। राम की पैड़ी पर सजे लाखों दीप ऐसे प्रतीत हो रहे हैं मानो स्वयं देवलोक अवतरित हो गया हो।

हर ज्योति में आस्था, हर उजाले में राम नाम की महिमा…
भव्य-दिव्य… pic.twitter.com/fGdQGVDyZf

— Jaiveer Singh (@jaiveersingh099) October 17, 2025

संस्कृति विभाग की ओर से दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देश-विदेश के कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से रामनगरी को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में मणिपुर का रास और गोटीपुआ नृत्य, केरल की कथकली, नेपाल, उत्तराखंड और श्रीलंका की रामलीलाएं, सहारनपुर की नृत्यमयी रामायण तथा बरेली की प्रसिद्ध विंडरमेयर रामलीला का मंचन होगा।

एआई जनगणना और लाइव भीड़ निगरानी व्यवस्था

दीपोत्सव में जनगणना और लाइव भीड़ पर निगरानी के लिए एआई-आधारित प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। यह भीड़ के घनत्व और गति को रियल टाइम में ट्रैक करती है। जैसे ही कोई घाट या गलियारा भीड़-भाड़ वाला हो जाता है, प्रणाली अलर्ट भेजती है और स्वयंसेवकों को वैकल्पिक मार्ग खोलने का निर्देश देती है। यह तकनीक भक्तों के प्रवाह को लगातार बनाए रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करती है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की समीक्षा बैठक – आमजन को भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सलाह
यूपी : आजमगढ़ में डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
मणिपुर के इंफाल में हिंसक प्रदर्शन जारी, उग्र भीड़ ने डीसी कार्यालय में तोड़फोड़, दो वाहन फूंके
गुलाम नबी आजाद ने फिर की नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोले – ‘पीएम ने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया’
स्मृति शेष : बचपन में ही उठ गया था लता के सिर से पिता का साया
TAGGED:Deepotsav in Ayodhyaover 26 lakh diyas will be litRamnagari Ayodhyaset to create a world record
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?