hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान संकट : महिला अधिकारों की रक्षा के लिए काबुल में रैली, तालिबान ने किया बल प्रयोग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान संकट : महिला अधिकारों की रक्षा के लिए काबुल में रैली, तालिबान ने किया बल प्रयोग
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अफगानिस्तान संकट : महिला अधिकारों की रक्षा के लिए काबुल में रैली, तालिबान ने किया बल प्रयोग

Vinayak Barot
Last updated: September 5, 2021 12:47 pm
Vinayak Barot
Published: September 5, 2021
Share
SHARE

काबुल, 5 सितम्बर। संकटग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन की तैयारियों के बीच महिला अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार दूसरे दिन काबुल की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। इस दौरान अफगान पत्रकारों और कार्यकर्ताओं की एक रैली उस समय हिंसक हो उठी, जब प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति पैलेस की ओर बढ़ने लगे। तालिबान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनपर आंसू गैस छोड़ी।

भविष्य की सरकार में उच्च पदों पर काम नहीं कर सकेंगी महिलाएं

ज्ञातव्य है कि काबुल और हेरात में ये विरोध प्रदर्शन तालिबान के उस बयान के बाद शुरू हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि महिलाएं भविष्य की सरकार में उच्च पदों पर काम नहीं कर सकतीं। इसी क्रम में प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान में नए नेतृत्व के तहत अपने अधिकारों को संरक्षित करने की मांग कर रहे थे। रैली में ज्यादातर महिलाएं थीं, जो दूसरे दिन शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

महल के पूर्व में पुल-ए-महमूद खान क्षेत्र से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने वाली महिलाओं को पास जाने की अनुमति नहीं थी और तालिबान के विशेष बलों ने उनके खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

महिला प्रदर्शनकारियों की पिटाई, आंसू गैस का इस्तेमाल

एक समाजिक कार्यकर्ता सुराया ने कहा, ‘हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए महिलाओं के एक समूह में शामिल हो गए थे और पैलेस की ओर बढ़ रहे थे, जब तालिबान ने हम पर हमला किया, आंसू गैस छोड़ी और कई महिलाओं को पीटा।’

‘20 वर्षों की उपलब्धि को खोने नहीं दूंगी’

एक पत्रकार अजिता ने कहा, ’25 साल पहले  जब तालिबान काबुल आए तो उन्होंने मुझे स्कूल जाने से रोका। मैंने तालिबान के पतन के बाद पिछले 20 वर्षों के दौरान अध्ययन किया और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास किए। मैं इस उपलब्धि को खोने नहीं दूंगी।’

उधर तालिबान ने कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के बाद उनके पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

एक मीडिया कार्यकर्ता अब्दुलहक इमाद ने कहा, ‘प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन, विदेश मंत्रालय और सेदारत पैलेस की ओर बढ़ रहे थे, जो सभी सुरक्षित क्षेत्र में हैं। किसी को भी उन क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। तालिबान ने उन्हें रोकने के लिए कई बार कोशिश की। आखिरकार उन्हें महिलाओं को महल की ओर जाने से रोकना पड़ा।’

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति, संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल
ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल
डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बोले – 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों पर 10 उद्योगपति भारी
यूपी के बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़, कई लड़कियां चोटिल
TAGGED:Afghanistan crisistalibanwomen rally in Kabul
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?