राखी सावंत ने छोड़ा नया बुलबुला – अब करण जौहर और मनीष मल्होत्रा को बताया अपना ड्रेस डिजाइनर

मुंबई, 22 फरवरी। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं राखी सावंत ने अब नया बुलबुला छोड़ दिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी वीडियो में इस बात का खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं कि उनका फैशन डिजाइनर कौन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अपने बिंदास अंदाज के कारण फैंस के बीच मशहूर राखी ने पैपराजी से मुखातिब होते हुए बताया कि उनके कपड़े मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिल्म मेकर करण जौहर ने तैयार किए हैं। वीडियो में मटककर चल रहीं राखी कहती हुई नजर आईं कि डिजाइन मनीष मल्होत्रा एंड करण जौहर।

वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत को पीले रंग के सलवार सूट में देखा जा सकता हैं। फिलहाल, कई लोग उनकी इस बात का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए। गौरतलब है कि राखी सावंत आजकल अपने पति से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वस्तुतः राखी सावंत की गिनती उन सितारों में होती है, जो सबके सामने बेबाकी से अपनी बातें रखते हुए नजर आते हैं। राखी के मन में जो आता है, उसे वो बिना कुछ सोचे बेझिझक बोल देती हैं। यह नया शिगूफा उन्होंने बिग बॉस 15 की कनटेस्टेंट और अपनी दोस्त अफसाना की शादी से लौटने के दौरान छोड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular