hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह- जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा भी पार करेगी भारतीय सेना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह- जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा भी पार करेगी भारतीय सेना
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह- जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा भी पार करेगी भारतीय सेना

Vinayak Barot
Last updated: July 26, 2023 2:14 pm
Vinayak Barot
Published: July 26, 2023
Share
SHARE

कारगिल 26 जुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर पड़ोसी देश को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि भारत की ओर नजर उठा कर देखा गया तो सेना नियंत्रण रेखा को पार कर दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देगी। राजनाथ सिंह ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर यहां कारगिल के द्रास में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेना 1999 में ही विजय के बाद नियंत्रण रेखा को पार कर सकती थी, लेकिन भारत की शांतिप्रिय देश की विचारधारा, भारतीय मूल्यों में विश्वास और अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति वचनबद्धता के कारण उस समय यह कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा, “उस समय अगर हमने एलओसी पार नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम एलओसी पार नहीं कर सकते थे। हम एलओसी पार कर सकते थे, हम एलओसी पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे। मैं इसे फिर से दोहराना चाहूँगा, कि हम एलओसी पार कर सकते थे, हम एलओसी पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे, इसका मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ।”

रक्षा मंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्र का मान-सम्मान और इसकी प्रतिष्ठा सरकार के लिए किसी भी चीज़ से ऊपर है, और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में कुछ देशों में युद्ध के अत्यधिक लंबा चलने का हवाला देते हुए उन्होंने देशवासियों से सेनाओं के सहयोग के लिए हर समय तत्पर रहने को कहा उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हर देशवासी को सैनिक की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी युद्ध केवल सेनाओं के बीच ही नहीं होता उन देशों की जनता के बीच भी युद्ध होता है। उन्होंने कहा, “युद्ध में सिर्फ सेना ही नहीं लड़ती बल्कि कोई भी युद्ध दो राष्ट्रों के बीच होता है, उनकी जनता के बीच होता है। आप देखिए, कि किसी भी युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से सेनाएँ तो भाग लेती ही हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से आप देखें, तो उस युद्ध में किसान से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व कई सारे पेशों के लोग शामिल होते हैं।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से युद्ध लंबे खींचते जा रहे हैं आने वाले समय में जनता को अप्रत्यक्ष रूप से ही नहीं प्रत्यक्ष रूप से भी युद्ध में शामिल होने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरा यह मानना है, कि जनता को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा, कि जब भी राष्ट्र को उनकी आवश्यकता पड़े, वह सेना की सहायता के लिए तत्पर रहें। इसलिए मैं देश की जनता से यह कहना चाहता हूँ, कि जिस प्रकार से हर एक सैनिक भारतीय है, उसी प्रकार से हर एक भारतीय को भी एक सैनिक की भूमिका निभाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।”

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी सेना तथा घुसपैठियों को खदेड़ कर विजय पताका फहराए जाने के उपलक्ष में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

You Might Also Like

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, सर गंगा राम अस्‍पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश : बरेली में एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, 7 की मौत
अशोक गहलोत बोले –  सांसदों के निलंबन से पूरा देश चिंतित है, ..केंद्र सरकार का एजेंडा सबको मालूम है’
ओवैसी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, कहा- ‘भारत के मुसलमानों का मुगलों से रिश्‍ता नहीं लेकिन उनकी बीवियां कौन थीं’
दरभंगा में पीएम मोदी का आरोप – कांग्रेस व राजद के नेतृत्‍व वाली सरकार ने बिहार का भविष्‍य चौपट कर दिया
TAGGED:indiaKARGIL VIJAY DIVASpakistanRAJNATH SINGH
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?