hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई के सबसे बड़े सफाई अभियान में शामिल हुए राजकुमार राव, कहा- सबसे ज्यादा श्रेय हमारे पीएम मोदीजी को जाता है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > मुंबई के सबसे बड़े सफाई अभियान में शामिल हुए राजकुमार राव, कहा- सबसे ज्यादा श्रेय हमारे पीएम मोदीजी को जाता है
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई के सबसे बड़े सफाई अभियान में शामिल हुए राजकुमार राव, कहा- सबसे ज्यादा श्रेय हमारे पीएम मोदीजी को जाता है

Vinayak Barot
Last updated: September 29, 2023 5:45 pm
Vinayak Barot
Published: September 29, 2023
Share
SHARE

मुंबई 29 सितम्बर (पीटीआई)।  प्रसिद्ध जुहू बीच पर शुक्रवार को सबसे बड़े सफाई अभियान ‘क्लीनथॉन टू प्वाइंट ओ’ का आयोजन किया गया। कुछ बॉलीवुड कलाकार भी इस नेक पहल में शामिल हुए। इसकी शुरुआत अभिनेता राजकुमार राव से हुई, जिन्होंने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की अपनी पहल का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया।

हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनय करने वाली 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बताया कि कैसे फिल्मी सेट पर बॉलिवुड और ईको-फ्रैंडली बन रहा है। अभिनेत्री सैयामी खेर ने कहा कि कोई भी कम से कम इतना तो कर ही सकता है कि सुबह थोड़ा जल्दी उठकर अभियान में शामिल हो। अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि ये करना, फिल्मों में किए गए सभी कामों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। “क्लीनथॉन टू प्वाइंट ओ” दिव्यज फाउंडेशन का एक ज्वाइंट वेंचर है, जिसकी अध्यक्षता अमृता फड़नवीस और भामला फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ भामला करते हैं।

अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि, “ये बहुत महत्वपूर्ण पहल है कि हम अपने बीच को क्लीन रख रहे हैं। क्योंकि मैं यहां पर खुद भी बहुत आता हूं वॉक के लिए। मैं और पत्रलेखा बहुत आते हैं। तो बहुत अच्छा लगता है जब भी मैं आता हूं और बीच को साफ देखता हूं तो। आज मुझे मौका मिला कि यहां आकर मैं खुद उसमें हिस्सा ले सकूं। मुझे लगता है कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, जिन्होंने ये स्वच्छ भारत का अभियान शुरू किया और भामला फाउंडेशन, अमृता मैम, दिव्यज फाउंडेशन, आशीफ सर, बहुत ही महत्वपूर्ण है और मैं चाहूंगा कि हम सब बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लें।”

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बताया कि, “समय के साथ फिल्मों की शूटिंग के तरीकों में बहुत बदलाव आया है। हमने द ग्रेट इंडियन फैमिली को महामारी के दौरान, दो लॉकडाउन के बीच शूट किया। ये देखना अद्भुत था कि सभी लोग मास्क का उपयोग कर रहे थे। सभी सावधानियां बरती जा रही थीं। सब कुछ अच्छे से व्यवस्थित था। हमने ये सुनिश्चित किया कि हम अपने आसपास कुछ भी बेकार नहीं छोड़ रहे थे। जो कुछ भी रीसाइकल किया जाना था, उसे उन चीज़ों से अलग किया जा रहा था जो खाद बनाने योग्य थीं। फिल्म उद्योग में ये छोटे-छोटे बदलाव आ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ये और भी ज्यादा आएंगे।”

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ नकद बरामद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, सात की मौत
पीएम मोदी जापान में शिखर वार्ता और चीन में एससीओ बैठक में शामिल होंगे : विदेश मंत्रालय
भारत-पाक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद एशिया कप शेड्यूल को लेकर ACC पर बरसे नजम सेठी
कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल की धमकी – ‘पार्टी से निकाला तो कोविड में 40,000 करोड़ लूटने वालों का नाम उजागर कर दूंगा’
TAGGED:Cleanliness campaignMUMBAIPM Modijirajkumar rao
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

હાઈકોર્ટમાં બોલી કેજરીવાલ સરકાર – દિલ્હીના કોઈપણ વિસ્તારમાં કર્ફ્યુ લાગૂ કરવામાં આવશે નહીં

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 3, 2020
ECI शुरू करेगा QR code-आधारित फोटो पहचान पत्र मॉड्यूल, मतगणना केंद्रों में अनाधिकृत प्रवेश पर लगेगी रोक
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को अदालत में किया गया पेश
लवे में निकली बंपर भर्ती : 22000 से ज्यादा वैकेंसी, आवेदन शुरू, पढ़ लें एलिजिबिलिटी समेत हर डिटेल
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया भाजपा सरकार का ‘श्वेत पत्र’, UPA कार्यकाल में हुए 15 घोटालों का जिक्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?