hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Rajasthan Elections: राजस्थान में 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भाजपा, जारी किया संकल्पपत्र
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > Rajasthan Elections: राजस्थान में 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भाजपा, जारी किया संकल्पपत्र
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

Rajasthan Elections: राजस्थान में 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भाजपा, जारी किया संकल्पपत्र

Vinayak Barot
Last updated: November 16, 2023 1:23 pm
Vinayak Barot
Published: November 16, 2023
Share
SHARE

जयपुर, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) बृहस्पतिवार को जारी किया जिसमें युवाओं को पांच साल में 2.50 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर परीक्षापत्र लीक व अन्य घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा। नड्डा ने कहा, ‘‘हमारी सरकारी यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे मामलों में दोषियों को दंड मिले।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार ने हर क्षेत्र में राजस्थान के विकास किए कार्य किया है लेकिन हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

क्योंकि यहां पर तुष्टिकरण , परीक्षापत्र लीक , घोटाले और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और उसे हटाना आवश्यक है।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘अन्य पार्टियों के लिए घोषणापत्र महज एक औपचारिकता है, पर भाजपा के लिए यह विकास का खाका है। इसलिए ये संकल्पपत्र मात्र पन्नों पर लिखे शब्द नहीं हैं वह हमारे लिए ऐसे वाक्य हैं जिन्हें पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं।’’

इस संकल्पपत्र की मुख्य बातों में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना करना, गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस देकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करना, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर ‘सेविंग बांड’ देना, सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में घरूलू सिलेंडर देना, अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.50 लाख सरकारी नौकरी देना तथा पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों पर श्वेत पत्र लाना शामिल है।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। संकल्पपत्र समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पार्टी को घोषणापत्र के लिए करीब एक करोड़ नागरिकों से सुझाव मिले। राज्‍य में व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए 25 नवंबर को मतदान होना है जबक‍ि मतगणना तीन द‍िसंबर को होगी।

You Might Also Like

यूपी : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से पंच प्रण के निर्वहन का किया आह्वान, बोले – राज्य प्रगति, सुरक्षा व खुशहाली की यात्रा पर
AI समिट के दौरान प्रदर्शन पर सियासी तूफान : भाजपा संसदीय समिति ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को बताया मास्टरमाइंड
अब टाटा समूह होगा आईपीएल का मुख्य प्रायोजक, चीनी कम्पनी वीवो की जगह लेगा
पत्रकारिता सिर्फ सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज को दिशा देने वाली चेतना : डॉ. इंदीवर 
दुनिया की पांचों महाशक्तियां परमाणु हथियारों के प्रसार के साथ ही परमाणु युद्ध रोकने पर सहमत
TAGGED:BJPjobjp naddaRajasthan elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?