hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में बारिश का कहर : सीएम केजरीवाल ने सोमवार को स्कूलों में बंदी जारी किया आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली में बारिश का कहर : सीएम केजरीवाल ने सोमवार को स्कूलों में बंदी जारी किया आदेश
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली में बारिश का कहर : सीएम केजरीवाल ने सोमवार को स्कूलों में बंदी जारी किया आदेश

Vinayak Barot
Last updated: July 9, 2023 6:26 pm
Vinayak Barot
Published: July 9, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। बारिश का कहर देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों में सोमवार को बंदी का आदेश जारी कर दिया है।

सभी विभाग के अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद

इसके पूर्व सुबह सीएम केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद कर दी और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और महापौर शैली ओबराय भी राष्ट्रीय राजधानी में समस्याग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि कल दिल्ली में 126 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून के मौसम में होने वाली कुल बारिश का 15 प्रतिशत पानी 12 घंटे में बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और महापौर समस्याग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे। सभी विभाग के अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद करके उन्हें क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं।

कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023

1982 के बाद से जुलाई के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में जबर्दस्त बारिश हो रही है। इसी कारण दिल्ली में इस मौसम की पहली बहुत भारी बारिश हुई। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इससे पहले, 25 जुलाई 1982 को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 169.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

दिल्ली में कल 150 mm बारिश हुई, पूरे सीजन की 20% बारिश मात्र 24 घंटे में हुई।

आज मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के निर्देश पर शहरभर में AAP के मंत्री,मेयर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे है। सभी अधिकारी भी ग्राउंड पर है।

इस क्रम में तिलक ब्रिज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/uijviFt9pk

— Atishi (@AtishiAAP) July 9, 2023

11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ सकती है

दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा, ‘कल दिल्ली में 12 घंटे में 126 मिलीमीटर और 24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश हुई। इस पूरे मौसम में जितनी बारिश होती है, उसका 20% पिछले 24 घंटे में हुई है। बारिश रुकने के बाद ही हमारे पपिंग स्टेशन शुरू हो चुके थे। आज हथिनी कुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी। हमारे अधिकारी इस पर नजर रखे हैं। मैं कल सुबह वहां का दौरा करुंगी।’

You Might Also Like

यूपी : भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्य की ‘नसीहत’ शाम 5 बजे के बाद थाने न जाएं महिलाएं
टोरेंट ने 300 मेगावाट पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट प्राप्त कर अपने नवीकरणीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया
प्रख्यात गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
WFI अध्यक्ष संजय सिंह का बगावती तेवर, बोले – ‘हम मंत्रालय के निलम्बन को नहीं मानते’
लखीमपुर हिंसा पर बोले अजय मिश्र – मेरा बेटा वहां होता तो उसकी भी हत्या कर दी जाती
TAGGED:CM Kejriwal orders to close schoolsRain wreaks havoc in Delhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

बर्मिंघम टेस्ट : कप्तान शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, असंभव लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बिगड़ी

Revoi Editor
Revoi Editor
July 6, 2025
5માંથી 3 સીટિંગ MP હારી જાય છે ચૂંટણી, 1951થી ટ્રેન્ડ 60 ટકા સાંસદ હારે છે ઈલેક્શન
यूपी : हरदोई में 2 ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा
चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले प्रतिभागी टीमों के कप्तानों का फोटोशूट व प्रेस कॉन्फ्रेंस रद
વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી ધ ઇન્ડિયા ટોય ફેરનું ઉદ્દઘાટન કરશે
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?