गुजरात में बारिश का कहर : पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
नई दिल्ली/गांधीनगर, 23 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस बीच बाढ़ प्रभावित वलसाड जिले के लिए एनडीआरएफ की दो और टीमें दिल्ली से हवाई मार्ग से भेजी गई हैं। फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी ने भारी बारिश से हुए नुकसान और चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली।
ગુજરાતમાં ભારે વરસાદથી સર્જાયેલી સ્થિતિ અંગે માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ મારી સાથે વાતચીત કરીને વિગતો મેળવી છે.
માનનીય વડાપ્રધાનશ્રીએ ભારે વરસાદને કારણે રાજ્યમાં ઊભી થયેલી પરિસ્થતિમાં કેન્દ્ર સરકાર તરફથી બચાવ રાહત અને સલામતીના પગલાંઓમાં સંપૂર્ણ મદદની ખાતરી આપી છે.…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) July 23, 2026
राज्य सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि प्रभावित इलाकों में बचाव, राहत और लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार पूरी सहायता करेगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब लगातार हो रही बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल वलसाड में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल, वलसाड में एनडीआरएफ की तीन टीमें और एसडीआरएफ की पांच टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव और राहत कार्य कर रही हैं।
एनडीआरएफ की दो और टीमें हवाई मार्ग से वलसाड पहुंचीं
राहत कार्यों को और मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ की दो अतिरिक्त टीमें नई दिल्ली से हवाई मार्ग से गुरुवार की शाम वलसाड पहुंच गईं। राज्य सरकार ने बताया कि सेना के 70 जवानों की एक टुकड़ी भी पांच नावों के साथ बचाव कार्य में मदद के लिए भेजी जा रही है। इसके अलावा, 25 सदस्यीय फायर सर्विस की एक टीम भी वलसाड भेजी जा रही है ताकि स्थानीय प्रशासन को बाढ़ से निपटने में मदद मिल सके। यह अतिरिक्त मदद ऐसे समय भेजी गई है, जब दक्षिण गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है।
ગાંધીનગરના સ્ટેટ ઇમરજન્સી ઓપરેશન સેન્ટર પહોંચીને ભારે વરસાદને કારણે ખાસ કરીને દક્ષિણ ગુજરાતમાં ઉભી થયેલ સ્થિતિની તલસ્પર્શી વિગતો મેળવી સમીક્ષા કરી.
વલસાડ જિલ્લાની સ્થિતિ અંગે સાથી મંત્રી શ્રી નરેશભાઈ પટેલ અને કલેકટર સાથે મોબાઈલથી વાત કરી બચાવ-રાહતની કામગીરીની વિગતો મેળવી. જરૂર… pic.twitter.com/AMZhH8bbmm
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) July 23, 2026
सीएम ने गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया। वहां उन्होंने अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। सीएम ने वलसाड के कलेक्टर और मंत्री नरेश पटेल से बात कर बचाव कार्यों की जानकारी ली और जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की और टीमें भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सूरत और नवसारी के कलेक्टरों को भी निर्देश दिया कि जहां जरूरत हो, वहां निचले और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। अमित शाह ने राज्य को बचाव और राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर जरूरी मदद का भरोसा दिया।
રાજ્યમાં અતિભારે વરસાદની સ્થિતિમાં નાગરિકોની સુરક્ષા તથા રાહત-બચાવની કામગીરી સંદર્ભે માનનીય કેન્દ્રીય ગૃહ અને સહકારિતા મંત્રી શ્રી અમિતભાઇ શાહ સાથે વાતચીત કરી.
આ પરિસ્થિતિને પહોંચી વળવા માનનીય કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રીશ્રીએ ગુજરાતને તમામ જરૂરી મદદ માટે ખાતરી આપી છે. નાગરિકોના…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) July 23, 2026
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से दक्षिण गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वलसाड में कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जबकि आसपास के जिलों में भी भारी बारिश का असर देखा गया है।
डांग जिले में भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद
डांग जिले में भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। नवसारी में जूज और केलिया बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद नीचे के गांवों के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तापी जिले में बचाव दलों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एहतियात के तौर पर गुरुवार को सूरत जिले के सभी स्कूल बंद रखे गए।
दक्षिण और मध्य गुजरात में अत्यधिक बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में आगे भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव व राहत कार्य जारी हैं।
