रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 बड़े सुधारों का किया एलान, उद्योग से लेकर किसानों तक को होगा फायदा
नई दिल्ली, 14 जुलाई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवे में किए जा रहे आठ बड़े सुधारों के बारे में अहम जानकारी दी। उनकी घोषणाओं का उद्योग से लेकर किसानों तक को फायदा होगा। इस क्रम में अब प्राइवेट कम्पनियां अपनी जरूरत के हिसाब से खुद वैगन तैयार कर सकेंगी। साथ ही फ्लाई ऐश, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोलियम और फर्टिलाइजर के लिए रेल ढुलाई के नियमों को भी सरल बनाया गया है।
🔹 Union Minister @AshwiniVaishnaw unveiled 8⃣ more structural reforms under ‘Reform Express’ to strengthen India
🔹 New policies to reduce logistics costs, improve supply chains, encourage private investment and promote cleaner freight transportation
🔹 Reforms to enable… pic.twitter.com/gteIIV2MQf
— PIB India (@PIB_India) July 14, 2026
रेलवे की रिफॉर्म पॉलिसी के तहत फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए नई लोडिंग तकनीक अपनाई जाएगी। पावर प्लांट्स से उत्पन्न होने वाले फ्लाई ऐश के ट्रांसपोर्टेशन को सुरक्षित बनाया गया है। अब इसे खुले हुए वैगन में ट्रांसपोर्ट करने के बजाय कंटेनरों में ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। खुले वैगन की जगह फ्लाई ऐश की कंटेनर में टॉप लोडिंग होगी। कंटेनर फ्रेट के लिए यूनिफाइड लाइसेंस सिस्टम होगा।
कंटेनर के जरिए होगा फर्टिलाइजर का ट्रांसपोर्टेशन
फर्टिलाइजर ट्रांसपोर्ट के लिए नया सिस्टम होगा, जिससे फर्टिलाइजर के ट्रांसपोर्टेशन को तेज किया जा सकेगा। इस सुधार के तहत फर्टिलाइजर का ट्रांसपोर्टेशन अब कंटेनर के जरिए होगा।
🚆 Railway Reform in 2026
➡️ Simplifying Container Train Operations across India✅ One unified Pan-India license
✅ Easier business & faster approvals
✅ Greater ease of doing business pic.twitter.com/tXUH47EJwf— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) July 14, 2026
ठेकेदारों के लिए नियम सख्त
ठेकेदारों के लिए नियम सख्त किए गए है। भारतीय रेल कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी के लिए कॉन्ट्रैक्टर के कामों की जांच होगी। कॉन्ट्रैक्टरों से परफॉरमेंस सिक्यॉरिटी के रूप में 10 फीसदी राशि ली जाएगी। स्ट्रांग एलिजिबिलिटी के लिए पेंडिंग लिटिगेशन नेटवर्थ के 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऑल रिस्क इंश्योरेंस पॉलिसी सिस्टम लागू होगा। रेल भूमि पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
निजी स्टील कम्पनियां डिजाइन कर सकेंगी वैगन
अब निजी स्टील कम्पनियां वैगन डिजाइन कर सकेंगी। अलग-अलग इंडस्ट्री भी आसान इस्तेमाल के लिए वैगन को डिजाइन कर सकेंगी। इन वैगनों को RDSO चेक करेगा। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के सुरक्षित और आसान ट्रांसपोर्टेशन के लिए अब पेट्रोलियम कम्पनियां अपना खुद का टैंक वैगन तैयार करा सकती हैं। अभी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के ट्रांसपोर्टेशन लिए रेलवे द्वारा बनाए गए टैंक वैगन ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
🚆 Railway Reform in 2026
➡️ Making Fly Ash Transportation Cleaner & More Efficient✅ Container-based rail transportation
✅ Reduced environmental impact
✅ Sustainable freight movement pic.twitter.com/mQJDiuRouW— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) July 14, 2026
अब सिर्फ कुशल लोगों को ही मिलेंगे रेल इंफ्रा से जुड़े काम
रेलवे इंफ्रा सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए स्किल का सर्टिफिकेशन और स्किल का टेस्ट, दोनों जरूरी कर दिया है। अब सिर्फ कुशल लोगों को ही रेल इंफ्रा से जुड़े काम दिए जाएंगे।
लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा, कंटेनर बिजनेस में नए प्लेयर्स की एंट्री आसान
एक और सुधारीरकरण के तहत फूडग्रेन्स, आटा, मैदा, बेसन, दालों आदि के ट्रांसपोर्टेशन को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने के लिए अब कंटेनरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार के इस कदम से लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और कंटेनर बिजनेस में नए प्लेयर्स की एंट्री आसान होगी।
इस वर्ष कुल 52 सुधारों का लक्ष्य
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीते 2-3 चरणों में रेलवे में नौ बड़े सुधार किए गए हैं। आज उन्होंने रेलवे में किए गए आठ नए सुधारों की जानकारी दी। इसके साथ ही, भारतीय रेल में अब तक कुल 17 बड़े सुधार किए जा चुके हैं। रेल मंत्रालय ने इस वर्ष कुल 52 सुधारों का लक्ष्य रखा है।
