hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – रेल परियोजनाओं के विकास के लिए यूपी को 19575 करोड़ रुपये आवंटित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – रेल परियोजनाओं के विकास के लिए यूपी को 19575 करोड़ रुपये आवंटित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – रेल परियोजनाओं के विकास के लिए यूपी को 19575 करोड़ रुपये आवंटित

Revoi Editor
Last updated: February 2, 2024 1:43 am
Revoi Editor
Published: February 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024-25 में रेलवे को प्राप्त बजट एवं रेल परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अंतरिम बजट में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित

अश्विनी वैष्णव ने यहां रेलभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेलवे के विकास हेतु रिकार्ड धनराशि आवंटित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2024-25 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें से उत्तर प्रदेश को 19,575 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो वर्ष 2009-14 के दौरान प्राप्त औसत बजट से 17 गुणा ज्यादा है।

pic.twitter.com/xs37dV0Yau

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 1, 2024

40 हजार कोचों को वंदेभारत के कोच के तर्ज पर विकसित किया जाएगा

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट (अंतरिम बजट) प्रस्तुत किया। बजट में रेल सम्बन्धी तीन कॉरिडोर बनाए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसमें ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टविटी कॉरिडोर तथा अधिक यातायात घनत्व के कॉरिडोर का कार्य सम्मिलित है। इससे लाजिस्टिक सुधार के साथ ही लागत में कमी आएगी तथा आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बजट से रेल संरक्षा बढ़ेगी। 40 हजार कोचों को वंदेभारत के कोच के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने यूपी में कर रखा है 98,015 करोड़ का निवेश

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में 1978 किमी. रेलवे ट्रैक का निर्माण प्रति वर्ष किया जा रहा है, जो पहले (वर्ष 2009-14) 150-160 किमी. हुआ करता था। उत्तर प्रदेश के सभी बड़ी लाइन रेल खण्डों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में 98,015 करोड़ का निवेश भारतीय रेलवे द्वारा किया गया है। उत्तर प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के अंतर्गत विकास किया जा रहा है।

पिछले 10 वर्षों में 1,377 सड़क उपरिगामी पुल/सड़क अधोगामी पुल निर्मित

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 1,377 सड़क उपरिगामी पुल/सड़क अधोगामी पुल का निर्माण किया गया है। 143 स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद के अंतर्गत स्टॉल खोले गए हैं, जो स्थानीय उत्पादों को एक व्यापक बाजार उपलब्ध करा रहा है तथा लोगों के आय में वृद्धि हो रही है। स्टेशनों के विकास का कार्य काफी तीव्र गति से किया जा रहा है।

अमृत चतुर्भुज के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे

रेल मंत्री वैष्णव ने अन्य राज्यों में रेलवे के विकास हेतु आवंटित बजट का भी विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अमृत चतुर्भुज के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जो चार एवं छः लाइनों के होंगे। ये कोरिडोर लगभग 40,900 किमी के होंगे। इनके बन जाने से रेलवे ट्रैक की क्षमता बढ़ेगी तथा अधिक से अधिक ट्रेनों का संचलन किया जा सकेगा, जो जन-जन के लिए लाभकारी होगा।

संरक्षा पर एक लाख आठ हजार करोड़ का निवेश कर रही रेलवे

एक प्रश्न के जबाब में वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल संरक्षा पर एक लाख आठ हजार करोड़ का निवेश कर रही है। संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु वर्ष 2016 मे प्रारंभ कवच प्रणाली पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 5200 किमी. नया ट्रैक बिछाया गया तथा इस वर्ष साढ़े 5500 किमी. नया ट्रैक बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।

अयोध्या क्षेत्र के पांच स्टेशनों का विकास किया जा रहा

अयोध्या क्षेत्र के पांच स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। अयोध्या आने वाली सभी रेल खण्डों का दोहरीकरण करने हेतु कार्य किया जा रहा है, जिनमें मनकापुर-अयोध्या धाम खण्ड का भी डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

You Might Also Like

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : मोहन सरकार ने 14 आईएएस और 50 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त ममता बनर्जी का बिगड़ा संतुलन, लड़खड़ा कर गिर पड़ीं
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : भारतीय चुनौती समाप्त, अंतिम लीग मैच में बेल्जियम के हाथों 2-3 से परास्त
प्रशांत भूषण का आरोप – इलेक्टोरल बॉण्ड केंद्र सरकार का सबसे बड़ा रिश्वत कांड
कांग्रेस की भाजपा सांसद बिधूड़ी के निलंबन की मांग, लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को कहे थे अपशब्द
TAGGED:Ashwini Vaishnavdevelopment of railway projectsRailway MinisterRs 19575 crore allocated to UP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?