1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मुरादाबाद से होगी शुरू, भाई संग यात्रा में शाम‍िल होंगी प्रियंका गांधी
राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मुरादाबाद से होगी शुरू, भाई संग यात्रा में शाम‍िल होंगी प्रियंका गांधी

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मुरादाबाद से होगी शुरू, भाई संग यात्रा में शाम‍िल होंगी प्रियंका गांधी

0
Social Share

लखनऊ, 24 फरवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को यानी आज (24 फरवरी) पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वाड्रा आज (24 फरवरी) को गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक उनके साथ रहेंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी को चंदौली से ही इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आगरा में राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बीते बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार को कानपुर में थी, जबकि 22 और 23 फरवरी को यात्रा में विराम है। यह यात्रा 24 फरवरी की सुबह यानी आज मुरादाबाद से फिर शुरू होगी। उसके बाद अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code