hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टोक्यो पैरालंपिक : राहुल जाखड़ P3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टोक्यो पैरालंपिक : राहुल जाखड़ P3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे
खेलहिन्दी

टोक्यो पैरालंपिक : राहुल जाखड़ P3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे

Vinayak Barot
Last updated: September 2, 2021 5:31 pm
Vinayak Barot
Published: September 2, 2021
Share
SHARE

टोक्यो, 2 सितम्बर। भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरुवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों की P3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे।

35 वर्षीय जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद बाहर हो गए। उन्होंने क्वॉलिफाइंग में 576 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वॉलीफाई किया था। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के प्रिसिजन में 284 और रैपिड चरण में 294 अंक अर्जित किए थे। यह अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है।

गौरतलब है कि SH1 पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजों की रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर हाथ या पैर के काटे जाने के कारण एक हाथ या पैरों में विकार होता है। अन्य भारतीयों में आकाश क्वॉलिफिकेशन में 551 अंक (प्रिसिजन में 278 और रैपिड में 273) से 20वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सके।

मिश्रित स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों निशानेबाज हिस्सा लेते हैं, जिसमें से शीर्ष आठ फाइनल के लिए अर्हता पाते हैं। चीन के जिंग हुआंग ने फाइनल्स में 27 के पैरालिंपिक रेकॉर्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके नाम 36 के स्कोर से विश्व रेकॉर्ड भी है, जो उन्होंने इस स्पर्धा में 2018 में बनाया था। पोलैंड के सिजमोन सोविंस्की ने 21 के स्कोर से रजत और यूक्रेन के ओलेक्सी डेनयुसियूक ने 20 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

भारत को निशानेबाजी में अब तक दो पदक मिले हैं

भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो पदक जीते हैं। इनमें अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जबकि सिंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

ताइक्वांडो में अरुणा को चोट के चलते क्वार्टरफाइनल छोड़ना पड़ा

उधर ताइक्वांडो में विश्व नंबर चार अरुणा तंवर को चोट के चलते रेपचेज क्वार्टर फाइनल बाउट से हटना पड़ा। अरुणा ने महिलाओं के K44-49 किलोग्राम भार वर्ग के पूर्व क्वार्टर फाइनल में सर्बियाई डेनिएला यांकोविच को बड़े अंतर से हराया था।

अरुणा का रेपचेज क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान की 10वीं सीड रायाला फैटालिएवा से मुकाबला होना था। लेकिन चोट के चलते उन्हें हटना पड़ा। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक के अनुसार उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है।

You Might Also Like

अयोध्या : रंगभरी एकादशी के साथ अवध में होली की शुरुआत, मंदिर और मठों को दिया जा रहा न्योता
पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- राजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद
ICC टी20 विश्व कप : शतकवीर अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, पाकिस्तान पर रोमांचक जीत से इंग्लैंड सेमीफाइनल में
मध्य प्रदेश में अब शोर प्रतिबंधित : मोहन सरकार ने मंदिर, मस्जिद व समारोह में डीजे लाउडस्पीकर पर लगाई रोक
गुजरात : सूरत हवाई अड्डे पर CISF ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे के साथ एक शख्स को पकड़ा
TAGGED:Aruna TanwarRahul JakharshootingTaekwondoTokyo Paralympics
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?