1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ धनबाद से फिर से शुरू, कहा – मोहब्बत की दुकान खोलती है कांग्रेस पार्टी
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ धनबाद से फिर से शुरू, कहा – मोहब्बत की दुकान खोलती है कांग्रेस पार्टी

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ धनबाद से फिर से शुरू, कहा – मोहब्बत की दुकान खोलती है कांग्रेस पार्टी

0
Social Share

धनबाद, 4 फरवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को धनबाद से फिर शुरू हुई। इस यात्रा का झारखंड में यह तीसरा दिन है। धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा रविवार को धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर शुरू हुई।

राहुल गांधी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा, “देश में फैले नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान कांग्रेस पार्टी खोलती है। इस बार मणिपुर से महाराष्ट्र हमने यात्रा कर रहे हैं। इस बार जो हमने यात्रा की है, उसमें हमने न्याय यात्रा जोड़ दी है। न्याय शब्द जोड़ने के दो तीन कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है देश में होने वाले आर्थिक अन्याय को लेकर है, चुने हुए दो तीन अरबपतियों को देश की और लोगों पूरी पूंजी सौंपी जा रही है।’

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘‘आज, हम धनबाद में हैं और हम बोकारो जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि बोकारो इस्पात शहर के नाम से भी प्रसिद्ध है। रमेश ने कहा, ‘‘ये पंडित जवाहरलाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री) द्वारा बनाए स्मारक हैं। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया…भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी- ये सभी भारत के आर्थिक विकास के स्मारक हैं।’’

कांग्रेस की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोविंदपुर से शुरू हुई यात्रा सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक से गुजरेगी और बैंक मोड़ पहुंचेगी जहां एक सार्वजनिक रैली होगी। इसके बाद यात्रा बोकारो इस्पात शहर की ओर बढ़ेगी।

बोकारो में दोपहर के भोजन के लिए रुकने के बाद यात्रा दोपहर करीब दो बजे जेना मोड़ से फिर शुरू होगी। राहुल गांधी रविवार को रामगढ़ जिले में रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे। यात्रा दो चरणों में आठ दिन तक राज्य के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code