राहुल गांधी बोले – ‘मणिपुर को शांति की जरूरत है, राहत शिविरों में व्याप्त कमियों पर सरकार ध्यान दे’

इम्फाल, 30 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दूसरे व आखिरी दिन कहा कि राज्य को शांति की जरूरत है। यहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया और राज्य सरकार को हिदायत दी कि उसे शिविरों की कमियों पर ध्यान देना चाहिए।

राज्यपाल अनुसूइया उइके से की मुलाकात

राज्यपाल अनुसूइया उइके से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी कहा, ‘मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो। मैं यहां मौजूद हूं और शांति के लिए जो कर सकता हूं, वह करूंगा। मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में कमियां हैं, सरकार को इन राहत शिविरों में कमियों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि राज्य में अशांति जारी है।’

गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गुरुवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। पहले दिन उनके काफिले को बिष्णुपुर के पास राज्य की पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस अधिकारियों ने यह बताया था कि हिंसा की आशंका के चलते कांग्रेस नेता को रोका गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular