1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने ट्रिम करवा ली दाढ़ी, लंबे अरसे बाद कूल लुक में दिखे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी ने ट्रिम करवा ली दाढ़ी, लंबे अरसे बाद कूल लुक में दिखे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी ने ट्रिम करवा ली दाढ़ी, लंबे अरसे बाद कूल लुक में दिखे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

0
Social Share

नई दिल्ली, 1 मार्च। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब हेयर कट करा लिया है और दाढ़ी भी ट्रिम करवा दी है। उनका कूल लुक सामने आया है। वह लंदन में कोट पैंट पहने और छोटी दाढ़ी और बाल में नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर की चर्चा हो रही है।

कैंम्ब्रिज में लर्निंग टू लिसन इन द 21st सेंचुरीविषय पर लेक्चर देंगे

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उनकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह कोट पैंट पहने हुए हैं। इसके अलावा टाई भी लगाई है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी कैंम्ब्रिज में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21st सेंचुरी’ विषय पर लेक्चर देंगे। वह भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि साढ़ तीन हजार किलोमीटर से भी लंबी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी बहुत बढ़ गई थी। इसको लेकर उनसे कई बार सवाल भी किए गए। इसके अलावा उनकी सफेद टीशर्ट भी चर्चा में थी। पूरी यात्रा के दौरान वह बेहद सादी पोशाक में ही नजर आए थे।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार राहुल गांधी से उनकी ड्रेस और लुक के बारे में सवाल भी किए गए। कई लोग दाढ़ी वाले लुक में राहुल गांधी की पीएम मोदी से तुलना करने लगे थे। लोगों का कहना था कि वह पीएम मोदी की कॉपी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी कोविड के दौरान लंबे समय तक बड़ी दाढ़ी रखी थी।

राहुल गांधी ने टीशर्ट को लेकर कहा था कि देश में बहुत सारे लोगों को ठंड में भी कपड़े नसीब नहीं होते हैं। वह उनकी भावनाओं को समझते हैं। यात्रा जब जम्मू-कश्मीर पहुंची थी तब बर्फबारी के दौरान राहुल गांधी ने कोट पहना था। इसके बाद उन्होंने बहन प्रियंका के साथ गुलमर्ग में स्कीइंग का आनंद लिया। अब वह सात दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code