hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, बोले – ‘मैं पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करना चाहता हूं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, बोले – ‘मैं पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करना चाहता हूं’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, बोले – ‘मैं पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करना चाहता हूं’

Revoi Editor
Last updated: April 3, 2024 7:12 pm
Revoi Editor
Published: April 3, 2024
Share
SHARE

वायनाड, 3 अप्रैल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के निमित्त बुधवार को वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने वायनाड में हजारों समर्थकों के साथ रोड शो भी किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Wayanad is my home, and the people of Wayanad are my family. From them, I have learned a great deal over the last five years and received an abundance of love and affection. It is with great pride and humility that I file my nomination for Lok Sabha 2024 once again from this… pic.twitter.com/rjgz0cYTyB

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 3, 2024

राहुल गांधी वायनाड सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि उन्हें अमेठी से भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी।

नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल ने किया रोड शो

राहुल गांधी का रोड शो पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। रोड शो के दौरान अपने संबोधन में राहुल ने कहा, ‘आपका संसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में वैसा ही सोचता हूं, जैसा मैं अपनी बहन के लिए करता हूं क्योंकि वायनाड के घरों में मेरी मां, बहन, भाई और पिता रहते हैं। हम न्याय के नए युग में कदम रख रहे हैं। मैं पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करना चाहता हूं।’

LIVE: Shri @RahulGandhi leads Congress’ roadshow in Wayanad, Kerala. https://t.co/vU61YMIvvU

— Congress (@INCIndia) April 3, 2024

मानव-पशु संघर्ष पर भी राहुल ने दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘राज्य में मानव-पशु संघर्ष और मेडिकल कॉलेज बनाने जैसे मुद्दे हैं। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश भी की। मैंने मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी और जब केरल में भी हमारी सरकार बनेगी तो हम इन मुद्दों का समाधान करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई के लिए है। एक तरफ कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक ऐसी शक्ति है, जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। यह आपके सामने स्पष्ट है कि कौन किसके तरफ है। यह साफ है कि कौन संविधान पर हमला कर रहा है।’

राहुल गांधी के रोड शो में उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं दीपा दास, एआईसीसी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन एवं केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यकारी अध्यक्ष एम.एम. हसन भी शामिल थे।

You Might Also Like

पीएम मोदी पूर्वी एशिया सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे
आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह
दिल्ली शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल से 9 घंटे तक पूछताछ, सीबीआई दफ्तर से निकलने के बाद मीडिया से नहीं की बात
नए सेवा कानून का परीक्षण करेगा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार की अर्जी पर केंद्र को नोटिस
तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में दर्ज मानहानि केस किया निरस्त
TAGGED:COngressRahul filed nomination from WayanadRahul GandhiRahul Gandhi filed nomination
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?