hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का मोदी पर हमला- MP बना कुप्रशासन का केंद्र, हमेशा की तरह खामोश हैं प्रधानमंत्री
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > राहुल गांधी का मोदी पर हमला- MP बना कुप्रशासन का केंद्र, हमेशा की तरह खामोश हैं प्रधानमंत्री
राज्यमध्यप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का मोदी पर हमला- MP बना कुप्रशासन का केंद्र, हमेशा की तरह खामोश हैं प्रधानमंत्री

Revoi Editor
Last updated: January 2, 2026 3:04 pm
Revoi Editor
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में नागरिकों को ‘जहरीले पानी’ की आपूर्ति करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि आखिर वह ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी खामोशी क्यों नहीं तोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेय जल जनता का अधिकार है लेकिन भाजपा की लापरवाह सरकार लोगों को ‘जहरीला पानी’ बांट रही है।

पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने की बजाय भाजपा नेता अहंकारी बयान दे रहे हैं। आश्चर्य यह है कि प्रधानमंत्री इस गंभीर और अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर भी शांत हैं और कुछ नहीं बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “इंदौर में पानी नहीं, ज़हर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी लेकिन सरकार ने घमंड परोस दिया।”

उन्होंने सवाल किया, “इंदौर के लोगों ने बार-बार गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत की, फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई। सीवर की गंदगी पीने के पानी में कैसे मिली। समय रहते जल आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई और जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी। ये ‘फोकट’ के सवाल नहीं – ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है।”

कांग्रेस नेता ने कहा “मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है। कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।”

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में भारी खून खराबा, 19 लोगों की मौत, भाजपा ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
नौकरी डॉट कॉम सर्वे – छटनी का दौर खत्म हुआ, वर्ष 2023 की पहली छमाही में कम होंगी छंटनियां
अमेरिकी प्रशासन ने अन्य देशों को दी जाने वाली सहायता रोकी, समीक्षा के दिए आदेश
सीएम बघेल ने बोला हमला, कहा- बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान
पेरू के नाजका रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, सात की मौत
TAGGED:bjp governmentcontaminated water deathIndore contaminated water accidentmisgovernanceMP governmentRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?