1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब पुलिस का दावा – हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की अंतिम लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक
पंजाब पुलिस का दावा – हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की अंतिम लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक

पंजाब पुलिस का दावा – हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की अंतिम लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक

0
Social Share

चंडीगढ़, 23 मार्च। पंजाब के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने मोस्ट वांटेड खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने गुरुवार की शाम मीडिया को इस ऑपरेशन का अपडेट देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उसकी अंतिम लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिली है।

अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलजीत कौर गिरफ्तार

सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। महिला से पता चला कि 19 मार्च की रात पापलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह, दोनों वहीं रुके थे। महिला पापलप्रीत को पिछले दो साल से अधिक समय से जानती है और वह वहां कई बार रह चुका है। गिल ने कहा, दोनों रात को रुकने के बाद अगले दिन वहां से चले गए। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे।’

पंजाब के आईजीपी ने यह भी कहा, ‘जितनी भी गतिविधियां और परिस्थितियां हैं, उससे यही साबित हो रहा है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। हमारे पास जितने साक्ष्य आए हैं, उससे साबित होता है कि उसका संपर्क सीमा पार (लोगों) से था। हम केंद्र की सारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।’

अब तक भिन्न जगहों से 207 लोग हिरासत में

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर को गिरफ्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमने अलग-अलग जगहों से 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को आपराधिक मामलों के तहत गिरफ़्तार किया है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code