hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स न्यूनतम स्कोर पर सिमटा, दिल्ली कैपिटल्स की नौ विकेट से सहज जीत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स न्यूनतम स्कोर पर सिमटा, दिल्ली कैपिटल्स की नौ विकेट से सहज जीत
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स न्यूनतम स्कोर पर सिमटा, दिल्ली कैपिटल्स की नौ विकेट से सहज जीत

Vinayak Barot
Last updated: April 21, 2022 12:14 am
Vinayak Barot
Published: April 21, 2022
Share

मुंबई, 20 अप्रैल। कोरोना की मार झेल रहे दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। इसका नतीजा यह हुआ कि पंजाब किंग्स की टीम टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सत्र के न्यूनतम स्कोर पर बिखर गई और दिल्ली कैपिटल्स ने 57 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट की आसान जीत से अंक तालिका में अपनी पोजीशन सुधार ली।

What a way to return to winning ways! 👏 👏@DelhiCapitals put up a dominant show & sealed a clinical 9⃣-wicket win over #PBKS. 👌 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/3MYNGBm7Dg#TATAIPL | #DCvPBKS pic.twitter.com/6YpYU4bh18

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2022

कुलदीप एंड कम्पनी ने 115 पर बांधा पंजाब किंग्स का पुलिंदा

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कुलदीप यादव (2-24), खलील अहमद (2-21), अक्षर पटेल (2-10) व ललित यादव (2-11) ने आपस में आठ विकेट बांटते हुए पहले बल्लेबाजी पर बाध्य पंजाब किंग्स का पुलिंदा 115 रनों पर बांध दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 10.3 ओवरों में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए।

केकेआर को पछाड़ दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर

दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैचों तीसरी जीत के सहारे अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पीछे छोड़ छठा स्थान हासिल कर लिया जबकि पंजाब किंग्स सात मैचों में चौथी पराजय के बाद आठवें स्थान पर पिछड़ गया है। हालांकि इन तीनों टीमों के छह-छह अंक हैं।

A look at the Points Table after Match 3⃣2⃣ of the #TATAIPL 2022 🔽 #DCvPBKS pic.twitter.com/ijVOMb6YBq

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2022

डेविड वार्नर ने जड़ा लगातार तीसरा पचासा

ओपनरद्वय पृथ्वी शॉ (41 रन, 20 गेंद, एक छक्का, सात चौके) और डेविड वार्नर (नाबाद 60 रन, 30 गेंद, एक छक्का, 10 चौके) ने आसान लक्ष्य के सामने दिल्ली कैपिटल्स को धांसू शुरुआत दी और सिर्फ 39 गेंदों पर 83 रनों की साझेदारी कर दी। पृथ्वी हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन वार्नर ने लगातार तीसरा पचासा जड़ा और सरफराज खान (नाबाद 12 रन, 13 गेंद, एक चौका) के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व पंजाब की पारी के दौरान एक भी बड़ी भागीदारी विकसित नहीं हो सकी। 13वें ओवर में 85 रनों पर पांच विकेट खो देने वाली टीम के सर्वोच्च स्कोरर जितेश शर्मा (32 रन, 23 गेंद, पांच चौके) रहे और उनके अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल (24 रन, 15 गेंद, चार चौके) 20 के ऊपर जा सके।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर आज

इस बीच आईपीएल इतिहास की दो सर्वाधिक सफल, लेकिन मौजूदा सत्र में दुर्दशा को प्राप्त दो टीमों – गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की गुरुवार को यहां डॉ. डीवाई पाटिल स्डेयिम में मुलाकात होगी। सीएसके छह मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर सका है जबकि मुंबई इंडियंस को लीग के इतिहास में पहली बार लगातार छह मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है।

You Might Also Like

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भारतीय शूटरों का दबदबा, कुल 25 स्वर्ण पदक जीते
उत्तर प्रदेश : रामपुर में अनियंत्रित इनोवा बिजली के खंभे से जा भिड़ी, 6 लोगों की मौत, 4 घायल
सुपरटेक लिमिटेड के चेयरमैन अरोड़ा ने कहा – ट्विन टावर गिराए जाने से 500 करोड़ का नुकसान
उड्डयन इतिहास का सबसे बड़ा सौदा, इंडिगो ने एयरबस को दिया 500 विमानों का ऑर्डर
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर चेताया,कहा- समय निकलता जा रहा है और नाकेबंदी और भी बदतर होगी
TAGGED:CricketDelhi CapitalsKuldeep YadavPunjab Kingstata ipl
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

Revoi Editor
Revoi Editor
October 10, 2024
सुनीता विलियम्स 19 मार्च को धरती पर लौटेंगी, एलन मस्क के ‘ड्रैगन’ में होगी वापसी
Indian PM Praised Me for Doing “Great Job” in Corona Testing: Donald Trump
एनआईटी श्रीनगर ने छात्रों को दी हिदायत – समूह में न देखें एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार, जानें क्या कहा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?