hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स ने तोड़ा गुजरात टाइटंस की लगातार पांच जीत का सिलसिला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स ने तोड़ा गुजरात टाइटंस की लगातार पांच जीत का सिलसिला
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स ने तोड़ा गुजरात टाइटंस की लगातार पांच जीत का सिलसिला

Vinayak Barot
Last updated: May 4, 2022 12:07 am
Vinayak Barot
Published: May 4, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 3 मई। कागिसो रबाडा की मारक गेंदबाजी के बाद ओपनर शिखर धवन (नाबाद 62 रन, 53 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) की अगुआई में बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसका नतीजा यह हुआ कि पंजाब किंग्स ने शीर्षस्थ गुजरात टाइटंस की लगातार पांच जीत का सिलसिला तोड़ते हुए टाटा इंडियंस प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 48वें मैच में हार्दिक पांड्या की टीम को 24 गेंदों के रहते आठ विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।

That's that from Match 48.@PunjabKingsIPL win by 8 wickets with four overs to spare.

Scorecard – https://t.co/LcfJL3mlUQ #GTvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/qIgMxRhh0B

— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2022

डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम साई सुदर्शन के अर्धशतकीय प्रयास (नाबाद 65 रन, 50 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) के बीच आठ विकेट पर 143 रन तक ही पहुंच सकी थी। जवाबी काररवाई में पंजाब किंग्स ने 16 ओवरों में ही सिर्फ दो विकेट पर 145 रन बना लिए।

शिखर व राजपक्षा के बीच 87 रनों की मजबूत साझेदारी

आसान लक्ष्य के सामने पंजाब किंग्स के ओपनर जॉनी बेयरस्टो (1) को भले ही मो. शमी ने जल्द चलता कर दिया। लेकिन शिखर आज अलग अंदाज में थे। उन्होंने भानुका राजपक्षा (40 रन, 28 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) के साथ 58 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी से टीम को जीत की राह पकड़ा दी।

6.6.6.4 – Liam Livingstone doing it his way 🚀🚀🚀

Live – https://t.co/LcfJL3mlUQ #GTvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/O6U537Pjdb

— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2022

लिविंगस्टन ने मो. शमी के ओवर में ठोक दिए 28 रन

राजपक्षा के लौटने के बाद शिखर को लिएम लिविंगस्टन (नाबाद 30 रन, 10 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) का साथ मिला। मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक जमाने के बीच शिखर व लिएम ने आराम से खेलते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। इस क्रम में मो. शमी 16वां ओवर लेकर आए तो पंजाब किंग्स को 30 गेंदों पर महज 27 रनों की दरकार थी।

लेकिन लिविंगस्टन अचानक आक्रामक हो उठे। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर हवाई छक्का जड़ने के बाद दो चौके भी लगा दिए और छह गेंदों पर 28 रन ठोकते हुए इसी ओवर में मैच का समापन कर दिया। उनका पहला छक्का तो 117 मीटर लंबा था, जिसमें गेंद स्डेडियम की ऊपरी डेक की 15वीं पंक्ति से टकराकर फील्ड में लौटी।

सुदर्शन का नाबाद पचासा, लेकिन गुजरात के अन्य बल्लेबाज रबाडा के सामने फेल

इसके पूर्व गुजरात टाइटंस की पारी में साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो दक्षिण अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा (4-33) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने गुजरात के ज्यादातर बल्लेबाज असफल रहे। सुदर्शन के अलावा ओपनर ऋद्धिमान साहा (21 रन, 17 गेंद, एक चौका, तीन चौके) ही 20 के ऊपर पहुंच सके।

स्कोर कार्ड

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रबाडा ने साहा के बाद 17वें ओवर में राहुल तेवतिया (11) व राशिद खान (0) को तो लगातार गेंदों पर निबटा दिया, जो गुजरात के हालिया मैचों में सफलता के सूत्रधार रहे हैं। वहीं लिएम लिविंगस्टन ने डेविड मिलर (11) को खतरनाक बनने से रोका। गुजरात के अंतिम चार विकेट तो 13 गेंदों के भीतर 17 रनों की वृद्धि पर लौट गए।

पंजाब किंग्स ने आरसीबी से पांचवां स्थान छीना

फिलहाल लगातार पांच जीत के बाद पहली और 10 मैचों में दूसरी पराजय के बावजूद गुजरात टाइटंस (16 अंक) का शीर्ष क्रम बरकरार है। वहीं पंजाब किंग्स ने 10 मैचों में पांचवीं जीत के साथ 10 अंक बटोर लिए और इस क्रम में उसने रॉयल चैलेजेंर्स बेंगलुरु से पांचवां स्थान छीन लिया।

सीएसके से हिसाब चुकाना चाहेगा आरसीबी

इस बीच बुधवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हिसाब चुकाना चाहेगा। गत 12 अप्रैल को डॉ. डीवाई स्टेडियम में दोनों टीमों की पहली मुलाकात में सीएसके 23 रनों से विजयी रहा था। आरसीबी जहां 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है वहीं सीएसके की टीम नौ मैचों में तीन जीत से छह अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
भाजपा का दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन
जैश के रडार पर हैं आरएसएस मुख्यालय सहित कई संवेदनशील ठिकाने, बढ़ाई गई सुरक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को 30 सप्ताह के गर्भ के चिकित्सकीय समापन की अनुमति दी
मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक व चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल हारी, भारतीय चुनौती समाप्त
TAGGED:CricketGujarat TitansKagiso RabadaPunjab Kingstata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

August 11, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?