hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज – ‘लोहे के सीने हैं हमारे, इनका 56 इंच का सीना नहीं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज – ‘लोहे के सीने हैं हमारे, इनका 56 इंच का सीना नहीं’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज – ‘लोहे के सीने हैं हमारे, इनका 56 इंच का सीना नहीं’

Revoi Editor
Last updated: April 27, 2024 2:58 pm
Revoi Editor
Published: April 27, 2024
Share
SHARE

वलसाड, 27 अप्रैल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गुजरात के वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और उनपर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने वलसाड, गुजरात में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया।

देश में पिछले 10 साल से हो रहे अन्याय और अत्याचार ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है।

अन्याय और तानाशाही को उखाड़ फेंक, देश में न्याय स्थापित करने.. आ रही है कांग्रेस ✋🏼 pic.twitter.com/V8RfhyPuxP

— Congress (@INCIndia) April 27, 2024

प्रियंका गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है। इस बार हमने इसे ‘न्यायपत्र’ का नाम दिया है। क्योंकि हम देख रहे हैं कि पिछले 10 वर्षों से बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं। लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली। ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है।”

‘पीएम ने हमारे परिवार के किसी सदस्य को नहीं छोड़ा, सभी को गालियां देते हैं‘

प्रियंका ने अपने भाषण में पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मंच पर आकर जनता से झूठ बोलते हैं। पीएम ने हमारे परिवार के किसी सदस्य को नहीं छोड़ा। सभी को गालियां देते हैं, पर कोई बात नहीं, वह गालियां देते रहें। 56 इंच का सीना इनका नहीं, लोहे के सीने हैं हमारे।’

LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Valsad, Gujarat. https://t.co/ILvVv15sWf

— Congress (@INCIndia) April 27, 2024

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘पीएम मोदी लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं। कह रहे हैं सब नेता भ्रष्ट हैं। दो सीएम जेल में डाल दिए, मेरे भाई को संसद से बाहर निकाल दिया।’

प्रियंका ने आमजन से कहा, ‘आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी, लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं। आपके अपने जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग आप सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं। एक्सरे मशीन लगाकर एक्सरे चोरी कर लेगी, किसी ओर को देगी। देश की परिस्थिति हो गई है कि भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि हम संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन मोदी कहते हैं ऐसी कोई बात नहीं है।’

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों के संदर्भ में एनसीपीसीआर की सिफारिश पर लगाई रोक
पीएम मोदी के संबोधन से पहले आए ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
लीबिया की अदालत ने 23 आईएस आतंकवादियों को सुनायी मौत की सजा
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच भड़कीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, कहा- ‘चुनाव की बंपर सेल लगा दो’
LPG संकट : होटलों, रेस्तरां को केरोसिन और कोयले के इस्तेमाल की मिलेगी अनुमति, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर
TAGGED:56-inch chestpm modipriyanka gandhiPriyanka taunts PM ModiWe have chests of iron
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?