1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा – आरोपों की जांच हो
पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा – आरोपों की जांच हो

पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा – आरोपों की जांच हो

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 जनवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित काररवाई की जानी चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए। पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वे बृज भूषण सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं और कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 1991 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने जाने वाले बृज भूषण सिंह, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा बृजभूषण सिंह 2011 से ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code