मेघालय कोयला खदान हादसा : पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा, अमित शाह ने सीएम संगमा से की बात
नई दिल्ली, 5 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय में गुरुवार को एक कोयला खदान में हुए हादसे को लेकर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान किया। इस हादसे में जान गंवाने वाले 18 मजदूरों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी जबकि घायलों को 50,000-50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दिया जाएगा।
प्रत्येक पीड़ित परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुए हादसे से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। PMNRF से प्रत्येक पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
Pained by the mishap in East Jaintia Hills, Meghalaya. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM…
— PMO India (@PMOIndia) February 5, 2026
मेघालय सरकार से पीड़ितों के परिजनों को 3 लाख की अनुग्रह राशि
वहीं मेघालय की संगमा सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा की है। बकौल संगमा सरकार, पीड़ितों के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि मुहैया कराई जाएगी।
मेघालय : अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका
गौरतलब है कि मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्काई इलाके में मौजूद अवैध कोयला खदान में गुरुवार को सुबह अचानक धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस हादसे में 18 श्रमिकों की मौत हुई है जबकि कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका है।
अमित शाह ने सीएम संगमा से की बात
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर बात की केंद्रीय और मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के एक गांव में एक संदिग्ध अवैध कोयला खदान में विस्फोट के बाद हुई घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान, उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
Pained by the loss of lives in the tragic accident in Meghalaya. One NDRF team has reached and 2 more teams are on the way. Spoke with the Chief Minister of Meghalaya, Conrad Sangma Ji, and assured him of every support from the Centre.
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2026
सीएम संगमा ने घटना के व्यापक जांच के लिए आदेश
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस घटना पर दुख जताया और मामले की जांच की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘इस घटना से बहुत दुख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’ संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
