1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, कल क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत
टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, कल क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, कल क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

0
Social Share

टोक्यो/नयी दिल्ली, 23 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार तड़के टोक्यो पहुंचे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘टोक्यो पहुंचा। इस यात्रा के दौरान क्वाड समिट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे, जापानी व्यापारिक नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।’

पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पांचवीं जापान यात्रा है। जापान में विशेष रूप से टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारतीय लोग अपने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की।

टोक्यो में पीएम मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले हैं। वह कई जापानी व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान एक भारतीय प्रवासी महिलाओं ने कहा, ””वह एक बहुत ही विनम्र व्यक्तित्व हैं, हम उनसे मिलकर भाग्यशाली महसूस करते हैं।” इन महिलाओं ने जापान के टोक्यो में पारंपरिक परिधानों में पीएम मोदी का स्वागत किया।

  • पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को दिया धन्यवाद

जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code