वेलिंगटन, 20 अक्टूबर। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने तय समय के अनुसार 20 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर इस समझौते की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘आज से भारत व न्यूजीलैंड के बीच हुआ हमारा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू हो गया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस समझौते को आगे बढ़ाया है, जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगा।’
As of today, our historic Free Trade Agreement with India is in effect.
Working closely with Prime Minister @narendramodi, we’ve delivered a deal that will help grow both of our economies.
From today, Kiwi businesses can reach over a billion more customers with significantly reduced tariffs.
That means it’s easier for Kiwi businesses to sell more, hire more staff, invest in machinery and expand, creating more jobs and higher wages for Kiwis. That’s more money flowing into Kiwi communities.
That’s why National has been hustling on the world stage, getting trade deals done.
Let’s stick with the plan that’s working. Party Vote National.
— Christopher Luxon (@chrisluxonmp) October 20, 2026
पीएम क्रिस्टोफर ने कहा कि आज से न्यूजीलैंड के कारोबारियों और कम्पनियों को एक अरब से ज्यादा नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। अब उन्हें काफी कम शुल्क (टैरिफ) देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड की कम्पनियों के लिए अपने उत्पाद बेचना आसान होगा। वे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दे सकेंगी, नई मशीनों में निवेश कर सकेंगी और अपने कारोबार का विस्तार कर सकेंगी। इससे और ज्यादा रोजगार पैदा होंगे तथा लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। यानी न्यूजीलैंड के स्थानीय समुदायों में अधिक पैसा आएगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसी वजह से नेशनल पार्टी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सक्रिय रही है और नए व्यापार समझौते करने पर काम कर रही है।’
उल्लेखनीय है कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए लागू करने की तारीख 20 अक्टूबर यानी विजयदशमी के दिन की तय की गई थी। तारीख की घोषणा के समय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि यह समझौता केवल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई नए क्षेत्रों में अपार संभावनाएं खुलेंगी। इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले अधिकांश उत्पादों पर अब शून्य (जीरो) शुल्क लगेगा, जिससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
पीयूष गोयल के अनुसार, इस समझौते के जरिए न्यूजीलैंड का बाजार भारत के लिए लगभग 140 सेवा क्षेत्रों में खुल गया है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, संस्कृति, कृषि उत्पादकता और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।


