hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति ट्रंप ने की ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने किया खंडन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > राष्ट्रपति ट्रंप ने की ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने किया खंडन
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति ट्रंप ने की ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने किया खंडन

Revoi Editor
Last updated: June 24, 2025 11:35 am
Revoi Editor
Published: June 24, 2025
Share
SHARE

दुबई, 24 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल और ईरान ने ‘‘पूर्ण संघर्षविराम’’ पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि इजरायल ने संघर्षविराम पर कोई बयान जारी नहीं किया है और मंगलवार सुबह ईरान और अन्य शहरों में भारी इजरायली हमले जारी रहे। उधर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘फिलहाल किसी भी संघर्षविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इजराइल ईरान के लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण हमारे समयानुसार सुबह चार बजे से पहले बंद कर दे, तो हमारा उसके बाद अपनी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है।’’ उन्होंने यह संदेश ईरान के समयानुसार सुबह 4:16 बजे पोस्ट किया।
अरागची ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हमारे सैन्य अभियानों को रोकने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।’’ ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर अपने संदेश में कहा कि 24 घंटे का चरणबद्ध संघर्षविराम मंगलवार मध्यरात्रि के आसपास शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि इससे युद्ध का ‘‘आधिकारिक तौर पर अंत’’ होगा। ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘‘इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण संघर्षविराम होगा।’’ ट्रंप ने कहा कि संघर्षविराम ईरान की तरफ से शुरू होगा और फिर 12 घंटे बाद इजराइल भी इसमें शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा युद्ध है जो वर्षों तक जारी रहता और यह पूरे पश्चिम एशिया को नष्ट कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कभी नहीं होगा!’’

You Might Also Like

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटा, यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलाईबैंड के पास 8 मजदूर लापता
उपराज्यपाल नहीं, केजरीवाल ही दिल्ली के असली बॉस, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
I.N.D.I.A. ब्लाक की रैली में सुनीता केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया आरोप – ‘मेरे पति को जेल में मारना चाहते हैं’
यूपी में ठंड प्रचंड: लखनऊ से नोएडा तक घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट, मेरठ में 2.9 तक गिरा पारा
एमपी के भिंड में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
TAGGED:CeasefireIran-Israel WarIranian Foreign MinisterPresident Trump
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप  

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 5, 2022
उत्तर प्रदेश : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम राज्य विधानसभा चुनाव में उतारेगी 100 प्रत्याशी
China Deploys Covid-19 Vaccine to Build Influence
सोनिया गांधी की दवाएं लेकर साथ जाएंगी प्रियंका, असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के अफसर करेंगे पूछताछ
ત્રીજા મોરચાની કવાયત વચ્ચે જેડીયુનું બીજેડી અને વાયએસઆર-કોંગ્રેસને પીએમ મોદીને ટેકો આપવા આહ્રવાન
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?